एशिया कप 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हांगकांग और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मल्टीनेशनल इवेंट यूएई में खेला जाना है, जबकि इसके ब्रॉडकास्टिंग राइट्स भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं और डिजिटल के भी राइट्स सोनी के पास हैं।
किसी भी क्रिकेट मैच को अच्छा बनाने का काम कमेंटेटर का होता है, क्योंकि वे खेल की बारीकियों को समझाने के साथ देखने का नजरिया भी बदलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एशिया कप 2025 में कौन से कमेंटेटर कमेंट्री करते हुए दिख सकते हैं।
एशिया कप के लिए 20 कमेंटेटर संभालेंगे जिम्मेदारी

यह एशिया कप का 17वां एडिशन है और इस बार इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, यूएई, बांग्लादेश, हांगकांग, अफगानिस्तान, ओमान और श्रीलंका शामिल हैं।
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है और उसका लक्ष्य अपने खिताब को बचाने का है। एशिया कप के लिए 20 लोगों को कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनाया गया है, जो कि अलग-अलग फीड में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ग्लोबल फीड के लिए रवि शास्त्री, गावस्कर और कार्तिक जैसे दिग्गजों को मौका
एशिया कप जैसे टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने काफी अच्छी तैयारी कर रखी है। ग्लोबल फीड के लिए उन्होंने भारत के पूर्व कोच और दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री, दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, पाकिस्तान के धाकड़ तेज गेंदबाज वकार यूनुस, वसीम अकरम, बाजिद खान, श्रीलंका के रसेल अर्नोल्ड और न्यूज़ीलैंड के दिग्गज कमेंटेटर साइमन ड्यूल को शामिल किया है।
इरफान, सहवाग और अजय जडेजा जैसे धुरंधर संभालेंगे हिंदी कमेंट्री
वहीं सोनी ने हिंदी कमेंट्री के लिए दिग्गज कमेंटेटरों को अपने पैनल में शामिल किया है। उन्होंने भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग, विकेटकीपर सबा करीम, अजय जडेजा, टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और इरफान पठान को शामिल किया है।
इरफान पठान की लंबे समय के बाद कमेंट्री बॉक्स में एंट्री हो रही है। इस आईपीएल में उन्हें निकाल दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी हो रही है।
भरत अरुण और डब्ल्यूवी रमन के कंधों पर है तमिल की जिम्मेदारी
वहीं तमिल फीड के लिए टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण और उनके साथ डब्ल्यूवी रमन कमेंट्री की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे।
वेणुगोपाल राव, संदीप और वेंकटपति राजू करेंगे तेलुगु में कमेंट्री
तेलुगु के लिए भारत के पूर्व बल्लेबाज वेणुगोपाल राव, संदीप बी, वेंकटपति राजू और रवि तेजा कमेंट्री करते हुए दिखेंगे।
एशिया कप के लिए कमेंटेटर
| भाषा | कमेंटेटर |
| इंग्लिश |
साइमन डूल, सुनील गावस्कर, रॉबिन उथप्पा, रवि शास्त्री, बाजिद खान, वकार यूनिस, रसेल अर्नोल्ड, संजय मांजरेकर, वसीम अकरम
|
| हिंदी |
वीरेंद्र सहवाग, अजय जड़ेजा, इरफान पठान, सबा करीम, अभिषेक नायर
|
| तेलुगु |
भरत अरुण, डब्ल्यूवी रमन
|
| तमिल |
संदीप बी, वेंकटपति राजू, रवि तेजा, वेणुगोपाल राव
|

