ENG Vs SA: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच बीते दिन सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी। उनके अलावा अन्य इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर के बल्ले से भी तूफानी अर्धशतक आया था। इस मैच में फिल साल्ट ने इंग्लैंड के लिए 141 रनों की तूफानी पारी खेली।
वहीं अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के भी लगाए। इसके अलावा अपनी इस तूफानी बल्लेबाजी के चलते हुए उन्होंने सिर्फ 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था। जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिल साल्ट का यह चौथा शतक भी था। उनके अलावा जोस बटलर ने भी केवल 30 गेंद में 83 रन बना डाले थे।

इस मैच में इन दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका की टीम में तब हाहाकार मच गया था। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहले मैच में मिली हार के बाद अपनी जबरदस्त वापसी कर ली है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ वापसी ही नहीं की बल्कि रिकॉर्ड जीत के साथ मैच में एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका मैच में बने रिकॉर्ड पर एक नजर :-

1. साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में फिल साल्ट ने 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड की तरफ से यह सबसे तेज सेंचुरी है। इस बीच उन्होंने अब 2021 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन के 42 गेंदों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
2. इस मैच में स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। इसके अलावा यह टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा लियाम लिविंगस्टोन 17 गेंद में और मोईन अली ने 16 गेंद में किया था।
3. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 5.5 ओवर के खेल में ही अपने 100 रन भी पूरे कर लिए थे। इसके चलते हुए अब यह टी20 इतिहास में किसी भी फुल मेंबर टीम द्वारा दूसरा सबसे तेज 100 रन है।
4. इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर और फिल साल्ट के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। इसके अलावा यह टी20 क्रिकेट में दोनों के बीच चौथी शतकीय पार्टनरशिप थी। इसके चलते हुए इन दोनों ने इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा बार शतकीय पार्टनरशिप भी कर ली है।
5. इस मैच में खेलते हुए जोस बटलर और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए केवल 47 गेंदों में 126 रन की साझेदारी की थी। उनकी इस साझेदारी के दौरान रन रेट 16.06 भी रहा था जो किसी भी फुल मेंबर टीम द्वारा 100 से अधिक की शुरुआती साझेदारी के लिए अब तक का सबसे अधिक भी है।
6. इसके अलावा इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट अब इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में चौथे स्थान पर भी आ गए हैं। इस मैच में अपना शतक पूरा करने से पहले उन्होंने केवल 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।
7. इस मैच में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके चलते हुए अब यह टी20 में पहले 10 ओवर के बाद सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
8. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया था। इसके अलावा यह टी20 क्रिकेट इतिहास में अभी तक का दूसरा सबसे तेज 200 रन है। वहीं इस मामले में उन्होंने अब जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। क्यूंकि जिम्बाब्वे की टीम ने भी 12.5 ओवर में गैंबिया के खिलाफ 200 रन बनाए थे।
9. टी20 क्रिकेट में इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपना चौथा शतक भी लगा दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने भारत के सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने टी20 में सबसे तेज 4 शतक लगाने का कारनामा किया है। क्यूंकि उन्होंने अपनी 42वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। जबकि सूर्यकुमार को 57 पारी का समय लगा था।
10. इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने अब फुल मेंबर टीम के द्वारा टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि इस मामले में उन्होंने भारत के 297 रन के रिकॉर्ड को भी अब तोड़ दिया है।
11. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 300 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम केवल तीसरी टीम ही बनी है। क्यूंकि उनसे पहले यह कारनामा नेपाल और जिम्बाब्वे की टीम ने ही किया है।
12. किसी एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में इंग्लैंड की टीम अब सिर्फ दूसरी टीम बन गई है। क्यूंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी में कुल 48 बाउंड्री लगाई हैं। वहीं अभी भी इस मामले में पहले स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम ही है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में गैंबिया के खिलाफ 57 बाउंड्री लगाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

