China Masters: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारत के पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन टोमा जूनियर पोपोव से 30 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 10-21 से हार गए हैं।
इसके अलावा चाइना मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट शेन्ज़ेन एरिना में 16 से 21 सितंबर 2025 तक चल खेला जा रहा है। यह एक BWF सुपर 750 इवेंट है, जिसमें भारत के टॉप खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अभी तक भारत के सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि लक्ष्य सेन का सफर पहले दौर में ही हारकर समाप्त हो गया है। वहीं इस टूर्नामेंट में वह हॉन्गकॉन्ग ओपन के फाइनलिस्ट के रूप में काफी मजबूत फॉर्म लेकर उतरे थे। तभी तो अब इस टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें केवल डबल्स जोड़ी पर टिकी हैं।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग :-

इसके चलते हुए अब सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय स्टार जोड़ी चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। जबकि भारत के स्टार एकल पुरुष खिलाड़ी लक्ष्य सेन पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे सात्विक और चिराग ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 42 मिनट में 24-22, 21-13 से हरा दिया है।
लक्ष्य सेन हुए टूर्नामेंट से होकर बाहर :-
इसके चलते हुए अब भारत के स्टार पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स 2025 से हारकर बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में वह फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ पहले राउंड में हार गए हैं। लेकिन अभी हाल ही में वह हॉन्गकॉन्ग ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। इसके अलावा उनको काफी समय से फिटनेस और फॉर्म की समस्या रही है।

इसके अलावा यह उनकी इस सीजन की पहली बड़ी हार है। इसके बाद अब उन्होंने कहा कि वो अगले टूर्नामेंट्स में शानदार वापसी करेंगे। इसके अलावा भारतीय सिंगल्स में अब कोई खिलाड़ी नहीं बचा है। इससे पहले भी लक्ष्य हांगकांग ओपन फाइनल में हार गए थे। जबकि इस टूर्नामेंट में वह टोमा जूनियर पोपोव से 30 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 10-21 से हार गए हैं।

इसके साथ ही अब पुरूष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। क्यूंकि आयुष शेट्टी भी पहले ही दौर में हार गए थे। जबकि ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 19 . 21, 13 . 21 से हार गई है। इसके अलावा महिला एकल में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से अपना मैच खेलेंगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

