Asia Cup: भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा कुल 8 खिताब जीते हैं। वहीं भारतीय टीम के बाद श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे सबसे सफल टीम रही है। क्यूंकि उसने भी 6 बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुछ भारतीय कप्तान 2 खिताब जीतने में भी सफल हुए हैं। आइए उन भारतीय कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. मोहम्मद अजहरुद्दीन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 1991 और 1995 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके अलावा साल 1991 के एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे।

वहीं उस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद साल 1995 के संस्करण के फाइनल मैच में भी श्रीलंका की टीम के खिलाफ ही खेलते हुए उन्होंने 89 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए थे। इस मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था।
2. महेंद्र सिंह धोनी :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2010 और 2016 के एशिया कप के खिताब को जीता था।

उनकी कप्तानी में साल 2010 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की टीम को हराया था। वहीं उस मैच में धोनी के बल्ले से 38 रन भी आए थे। इसके बाद साल 2016 का एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला गया था। तब इसके फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को हराया था। इस मैच में धोनी अंत तक 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
धोनी ने हासिल की है यह खास उपलब्धि :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2 अलग-अलग प्रारूपों में एशिया कप जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान भी हैं। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि अभी तक एशिया कप का टूर्नामेंट 2 बार ही टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस फॉर्मेट में एशिया कप का टूर्नामेंट साल 2016 और 2022 में खेला गया था। जबकि इस बार साल 2025 में यह टूर्नामेंट तीसरी बार भी टी-20 फॉर्मेट में ही खेला जा रहा है।
3. रोहित शर्मा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने भी साल 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता था।

वहीं साल 2018 के एशिया कप के फाइनल में रोहित ने बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए 55 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। तब इस मैच को भारत ने 3 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद साल 2023 संस्करण के फाइनल में भी उनकी अगुवाई में ही भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था। वहीं इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेटिंग नहीं आई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

