इस बार टॉप वरीयता तमिलनाडु के जीएम इनियन पी को मिली है। लेकिन शतरंज प्रेमियों की उत्सुकता है 2003 से 2008 तक लगातार छह बार राष्ट्रीय चैम्पियन रहे जीएम सूर्या शेखर गांगुली की वापसी को लेकर। गांगुली लंबे समय के बाद खेल रहे हैं और वे उन चर्चित भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं इन्होने विश्वनाथन आनंद को तीन विश्व चैम्पियनशिप जीतने में सहयोग दिया था। वहीं तीसरी वरीयता पूर्व एशियन चैम्पियन और दो बार के राष्ट्रीय विजेता एसपी सेथुरमन को मिली है, जबकि चार बार के राष्ट्रीय चैम्पियन कृष्णन शशिकिरण की मौजूदगी ने भी इस चैंपियनशिप को बेहद रोचक बना दिया है। फिलहाल चार राउंड के बाद सूर्या गांगुली और शशिकिरण समेत कुल सात खिलाड़ी 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।
अन्य मुकाबलों में गांगुली ने निलसु पटनायक को हराया, सेथुरमन ने अर्णव अग्रवाल को मात दी और शशिकिरण ने प्रखर त्रिपाठी को हराया है। इसके अलावा अरोण्यक घोष, अभिजीत गुप्ता, रोहित कृष्णा एस और ललित बाबू ने भी अपने-अपने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। इस चैंपियनशिप में कुल 11 राउंड खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 14 ग्रांड मास्टर्स समेत 87 टाइटल विनर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और कुल प्रतिभागियों की संख्या 391 है।
How To Watch live: Indian National Chess Championship 2025
Indian National Chess Championship 2025 मैच को लाइव देखने के लिए google पर Www.Chess.Com और यूट्यूब पर Chess.com पर इस वर्ल्ड कप लाइव मैच देख सकते हैं। इसके बाद आप चेस के मैच को किसी भी जगह से लाइव देख सकते हो।

