Chess: भारत के स्टार चेस खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हिकारू नाकामूरा ने हरा दिया है। इसके चलते हुए अमेरिका के एर्लिंगटन में चल रही पहली चेकमेट प्रतियोगिता में मेजबान देश अमेरिका ने भारत को 5-0 से हरा दिया है। इसके अलावा गुकेश और नाकामूरा मैच के दौरान कई तनावपूर्ण मौके आए और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के मौके बनाए थे। लेकिन अमेरिका ने मौकों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर ली।
गुकेश को नाकामूरा के खिलाफ मिली हार :-
मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को अमेरिकी चेस खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अमेरिका के एर्लिंगटन में चल रही पहली चेकमेट प्रतियोगिता में मेजबान देश ने भारत को 5-0 से रौंद दिया है।

इसके अलावा इस महत्वपूर्ण मैच के दौरान कई तनावपूर्ण मौके आए और दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत के मौके बनाए थे। लेकिन अंत में अमेरिका ने मौकों का फायदा उठाते हुए मैच में महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा अन्य मैच में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी को फाबियानो करुआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को अंतरराष्ट्रीय मास्टर कारिसा यिप ने हराकर उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय मास्टर लेवी रोजमैन ने भी अन्य मैच में सागर शाह को हरा दिया है। इसके अलावा ईथेन वैज को अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनी एडेवुमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
नाकामुरा ने फेंका गुकेश का राजा का मोहरा :-

इस मैच में नाकामुरा ने भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को हरा दिया है। लेकिन नाकामुरा का जश्न चर्चा का विषय बन गया। क्यूंकि अपनी इस जीत के तुरंत बाद उन्होंने गुकेश के राजा (किंग) मोहरे को उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया है। इससे हॉल में मौजूद लोग हैरान रह गए हैं। वहीं अब कई दर्शकों और ऑनलाइन फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है और नाकामुरा की कड़ी आलोचना शुरू कर दी है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

