CWG 2030: साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए भारत के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बीते बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के प्रस्तावित मेजबान के रूप में अहमदाबाद के नाम की सिफारिश भी कर दी है। लेकिन इसको लेकर अंतिम फैसला 26 नवंबर को जेनरल बॉडी मीटिंग में लिया जाएगा।
अहमादाबाद को मिल सकती है कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी :-

इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बीते दिन 15 अक्टूबर को इस बात की जानकारी दी थी कि कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के लिए अहमदाबाद के नाम की रिफारिश की गई है। लेकिन अब भारत के इस शहर को मेजबानी मिलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल एसेंबली की मीटिंग में लिया जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान :-
A day of immense joy and pride for India.
Heartiest congratulations to every citizen of India on Commonwealth Association's approval of India's bid to host the Commonwealth Games 2030 in Ahmedabad. It is a grand endorsement of PM Shri @narendramodi Ji's relentless efforts to…
— Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2025
इसके बाद भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था कि राष्ट्रमंडल संघ द्वारा अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत की बोली को मंजूरी दिए जाने पर भारत के प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई।
नाइजीरिया भी है रेस में शामिल :-

इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बताया है कि भारत के अलावा अफ्रीका के नाइजीरिया में भी इस खेल का आयोजन कराने पर विचार कर रहा है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे का कहना है कि, “हम भारत और नाइजीरिया दोनों की सोच और प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। तभी तो कॉमनवेल्थ गेम्स मेजबानी करने के लिए इन दोनों ही देशों के प्रस्ताव काफी बेहतर और प्रेरणादायक हैं। लेकिन इस बात को लेकर आखिरी फैसला ग्लासगो में जनरल एसेंबली में लिया जाएगा।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

