इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुरी तरह से भारतीय टीम को मैच हरा दिया। टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलिरिव ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा।
टीम इंडिया इस मैच में तेज गेंदबाजी के आगे नतमस्तक हो गई और अब आगे आने वाले मैच के लिए वो पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस जीत के साथ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं।
फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। क्योंकि, दोनों टीमों के पास बैटिंग फ़ायरपावर हैं और वो नजारा भी दिखाना चाहेंगे। हालाँकि वो पिच के ऊपर भी निर्भर करता हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच 2 नवंबर को होबार्ट के बेलिरिव ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा और टॉस 1:15 बजे किया जायेगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव प्रसारण कहां देखें?
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी कैनबेरा में होने वाले इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (1-3 मैच तक), जेवियर बार्टलेट, माहली बियर्डमैन (3-5 मैच तक), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (4-5 मैच), नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल (3-5 मैच तक), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस।

