टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को भले ही दूसरे मैच में हार मिली हो, लेकिन अगले दो मैचों में जीत कर उन्होंने कमबैक कर लिया है और अब वो सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है।
अभिषेक और शुभमन संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। दोनों ने एशिया कप से ही ओपनिंग की शुरुआत की है, लेकिन अब तक वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अभिषेक तो रंग में नजर आ रहे हैं, लेकिन गिल का बल्ला वैसा नहीं बोल रहा है जिसकी उनसे अपेक्षाएँ थीं।
शुभमन ने इस सीरीज में जब भी बल्लेबाजी की है, तब वो काफी कम्फर्टेबल लगे हैं, लेकिन अचानक से एक अच्छी गेंद या फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दे रहे हैं। इसलिए उन्हें आखिरी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा ताकि घर में होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनकी जगह बरकरार रह सके।
कप्तान सूर्या की फॉर्म चिंता का विषय
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही है। जब से वो कप्तान बने हैं, तब से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते थे।
इस सीरीज में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। पिछले मैच में भी ठीक-ठाक बल्लेबाजी की थी। उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और उस स्ट्रीक को यहां भी बरकरार रखना चाहेंगे।
तिलक, नितीश और जितेश संभालेंगे मध्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी और जितेश शर्मा खेलते हुए दिख सकते हैं। नितीश को शिवम दुबे की जगह मौका दिया जा सकता है। दुबे की जगह प्लेइंग इलेवन में लगभग पक्की है, इसलिए टीम एक्सपेरिमेंट के चक्कर में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
तिलक वर्मा ने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया था, हालांकि वह इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अक्षर पटेल की जगह पर कोई शक नहीं है। उन्होंने जब से टी20 टीम में वापसी की है, तब से अच्छा प्रदर्शन ही किया है।
वाशिंगटन सुंदर को दिया जा सकता हैं मौका
जितेश शर्मा को भी इस सीरीज में तीसरे मैच में पहली बार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था और उन्हें प्रमोट भी किया गया था। उस मैच में कीपर बल्लेबाज ने अपना काम बखूबी निभाया था।
वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी लंबे समय के बाद टी20 टीम में मौका दिया गया था, जिसके चलते उन्हें बल्लेबाजी में भी ऊपर भेजा गया था और वह उस पर बिल्कुल खरे उतरे थे। अगर वो गेंदबाजी में भी और सुधार लें तो लोअर ऑर्डर में जडेजा की भूमिका निभा सकते हैं।
अर्शदीप ने वापसी पर दिखाया कमाल
वहीं इस मैच में गेंदबाजी की बात की जाए, तो टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। तीसरे मैच से ही प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप को शामिल किया गया था और उसी में उन्होंने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी थी और उसके चलते वह मैन ऑफ द मैच बने थे। वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह की जगह पर कोई सवाल नहीं है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

