Top 5 Active Batters with Most Runs in Ashes History: एशेज सीरीज हमेशा से क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित भिड़ंतों में से एक रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली यह टेस्ट सीरीज सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि गर्व और गौरव का प्रतीक मानी जाती है। जैसे-जैसे एशेज 2025 की शुरुआत 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है, सभी की निगाहें उन बल्लेबाजों पर टिक गई हैं जिन्होंने सालों से इस ऐतिहासिक मुकाबले में बल्ले से आग लगाई है।
चलिए जानते हैं एशेज इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 सक्रिय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस जंग को अपने शानदार प्रदर्शन से सजाया है।
ये हैं एशेज क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 सक्रिय बल्लेबाज
1. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 3417 रन, 37 मैचों में
स्टीव स्मिथ का नाम एशेज की गाथा में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने अब तक 37 मैचों में 3417 रन बनाकर सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अपनी अजीब लेकिन असरदार तकनीक और अद्भुत एकाग्रता के लिए मशहूर स्मिथ ने कई बार इंग्लिश गेंदबाजों की नींद उड़ाई है।
उनकी बल्लेबाजी का स्तर इतना ऊंचा रहा है कि कई बार उन्हें सर डॉन ब्रैडमैन से भी तुलना की जाती है। स्मिथ का लगातार रन बनाना ऑस्ट्रेलिया की जीतों का सबसे बड़ा आधार रहा है।
2. जो रूट (इंग्लैंड) – 2428 रन, 34 मैचों में
इंग्लैंड के आधुनिक युग के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट ने एशेज में अब तक 2428 रन बनाए हैं। 34 मैचों में उनका यह प्रदर्शन बताता है कि क्यों उन्हें इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ कहा जाता है। रूट का क्लासिक खेल और स्पिन-फास्ट दोनों तरह की गेंदबाजी पर सहजता से रन बनाना उन्हें खास बनाता है। जब भी इंग्लैंड को स्थिरता की जरूरत होती है, रूट टीम को संभालते नजर आते हैं।
3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 1562 रन, 24 मैचों में
बेन स्टोक्स का नाम एशेज इतिहास की सबसे यादगार पारियों से जुड़ा है। उन्होंने 24 मैचों में 1562 रन बनाए हैं और उनकी कई पारियां इंग्लैंड क्रिकेट की ऐतिहासिक जीतों में दर्ज हैं। 2019 हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी नाबाद 135 रनों की पारी को कौन भूल सकता है? स्टोक्स अपने जज्बे और फाइटिंग स्पिरिट के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें किसी भी परिस्थिति में खतरनाक बना देता है।
4. जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) – 1406 रन, 26 मैचों में
जॉनी बेयरस्टो ने एशेज के मंच पर हमेशा आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 26 मैचों में 1406 रन बनाए हैं। बेयरस्टो की सबसे बड़ी ताकत उनका काउंटर-अटैकिंग गेम है, जब विपक्षी टीम बढ़त बनाने की कोशिश करती है तो वे तेजी से रन बनाकर मैच की दिशा बदल देते हैं। उनका योगदान इंग्लैंड के कई अहम मुकाबलों में निर्णायक रहा है।
5. उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) – 1378 रन, 19 मैचों में
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एशेज में अपनी तकनीकी दक्षता और शांति से सबका दिल जीता है। उन्होंने 19 मैचों में 1378 रन बनाए हैं। ख्वाजा का स्टाइल क्लासिक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का उदाहरण है। वे शुरुआती ओवरों में धैर्य से खेलते हैं और एक बार सेट हो जाने पर पारी को लंबा खींचते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ कई मौकों पर उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

