Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले हमेशा चुनौती से भरे रहे हैं। क्यूंकि तब इन मैचों में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कई बार अफ्रीकी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।
इसके चलते हुए तब स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों ही विभाग में भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। इसके चलते हुए आइए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उन भारतीय गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
1. अनिल कुंबले :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रिका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1992 में खेला था। जबकि इसी टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2008 में खेलते दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 21 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 40 पारियों में 31.79 की गेंदबाजी औसत से 84 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/53 का रहा था।
2. जवागल श्रीनाथ :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1992 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2001 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। उस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 13 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 25 पारियों में 24.48 की शानदार गेंदबाजी औसत से 64 विकेट लिए थे। तब इस भारतीय खिलाड़ी ने इस टीम के खिलाफ 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। उस समय उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/21 का रहा था।
3. हरभजन सिंह :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

तब इस टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 11 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 28.40 की शानदार गेंदबाजी औसत से 60 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। तब उनका अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/87 का रहा था।
4. रविचंद्रन अश्विन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 14 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 26 पारियों में 22.28 की गेंदबाजी औसत से 57 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/66 का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

