Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। वहीं यहां पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाने वाला है। भारत के इस ऐतिहासिक मैदान पर प्रोटियाज टीम ने अभी तक 3 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच आइए दक्षिण अफ्रीका के कुछ बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं जिन्होंने कोलकाता के इस मैदान पर बड़े शतक भी लगाए हैं।
1. डेरिल कलिनन : 153 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेरिल कलिनन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1996 में खेले गए कोलकाता टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में 261 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 153 रन बनाए थे।

उस समय वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए थे। अपनी इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का भी आया था। लेकिन इसी मैच में वह पनी पहली पारी में अर्धशतक से चूक गए थे। तब उन्होंने अपनी पहली पारी में 43 रन बनाए थे।
2. एंड्रयू हडसन : 146 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एंड्रयू हडसन का नाम आता है। क्यूंकि जिस मैच में कलिनन ने 153 रन बनाए थे तो उसी मैच में एंड्रयू हडसन के बल्ले से भी शतकीय पारी आई थी। अपनी इस शतकीय पारी को खेलने के लिए तब पूर्व अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज ने 244 गेंदों का सामना किया था।

वहीं उनकी इस शानदार पारी में उनके बल्ले से 24 चौके की मदद से 146 रन की पारी आई थी। इसके बाद यह उनकी भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी भी साबित हुई थी। जबकि अपनी दूसरी पारी में वह केवल 6 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
3. गैरी कस्टर्न : 133 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कस्टर्न का नाम आता है। क्यूंकि कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए जिस टेस्ट मैच में कलिनन और हडसन ने शतक लगाए थे तो उसी मैच में ही गैरी कस्टर्न ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी।

इस मैच में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए अपनी पहली पारी में 102 रन बनाए थे। जबकि अपनी दूसरी पारी में उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए थे। इसके चलते हुए तब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने उस मैच को 329 रन से जीता था। इस मैच को जीतने के बाद कस्टर्न को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
4. हाशिम अमला : 123 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का नाम आता है। उन्होंने साल 2010 में ईडन गार्डन टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार शतक लगाए थे। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 114 रन और दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 123 रन बनाए थे।

इस मैच को भारतीय क्रिकेट टीम पारी और 57 रन से जीत गई थी। क्यूंकि इस मैच में भारतीय टीम ने पनी इकलौती पारी 643/6 पर घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रिका क्रिकेट टीम ने अपनी दोनों पारियों में क्रमशः 296 और 290 रन के स्कोर बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

