Boxing: भारत के युवा मुक्केबाज हितेश गुलिया ने अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दो बार के विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और एशियाई खेलों के चैम्पियन जापान के सेवोन ओकाजावा को हरा दिया है। इसके चलते हुए हितेश ने 70 किलो वर्ग में 3-2 से मिली जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि जदुमणि सिंह (50 किलो ), पवन बर्तवाल (55 किलो ), सुमित कुंडू ( 75 किलो ) और नवीन कुमार ( 90 किलो ) भी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत गए हैं।
जापानी मुक्केबाज पर हितेश गुलिया ने दर्ज की जीत :-

भारत के उभरते हुए युवा मुक्केबाज हितेश गुलिया ने अपने कैरियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दो बार के विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और एशियाई खेलों के चैम्पियन जापान के सेवोन ओकाजावा को हरा दिया। इसके साथ ही बीते दिन सोमवार को विश्व कप फाइनल्स में दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा है।

भारत के युवा मुक्केबाज हितेश ने 70 किलो वर्ग में 3-2 से मिली जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। जबकि अन्य भारतीय मुक्केबाज जदुमणि सिंह (50 किलो ), पवन बर्तवाल (55 किलो ), सुमित कुंडू ( 75 किलो ) और नवीन कुमार ( 90 किलो ) भी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत गए हैं। इसके चलते हुए भारत के अभी तक 20 पदक पक्के हो गए हैं। क्यूंकि नौ मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत लिए हैं। जबकि 11 मुक्केबाज अभियान की शुरूआत ही सेमीफाइनल या फाइनल से कर रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय सेना के मुक्केबाज बर्तवाल ने विश्व मुक्केबाजी कप के स्वर्ण पदक विजेता कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान को 5-0 से हरा दिया है। जबकि अन्य मुक्केबाज सुमित ने दक्षिण कोरिया के किम हियोन ताए को 75 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हरा दिया है। इसके अलावा स्ट्रांजा 2024 के पदक विजेता नवीन ने कजाखस्तान के बेकत तंगातार को हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

