Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस समय साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर है। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में यादगार जीत दर्ज की है। इस मैच में बल्लेबाजी के लिए कठिन रही पिच पर भारतीय टीम जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही थी। इसके अलावा इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम उन देशों की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 जीत दर्ज की हैं। आइए इस विशेष सूची पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. ऑस्ट्रेलिया : 235 जीत :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने अभी तक 467 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इनमें खेलते हुए उन्होंने 235 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान उनको 113 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनका एक टेस्ट मैच ड्रा भी रहा है। जबकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का 1 टेस्ट मैच टाई पर भी समाप्त हुआ है। इसके अलावा कंगारू टीम का पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर 735 और न्यूनतम स्कोर 47 रन का रहा है।
2. इंग्लैंड : 217 जीत :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड ही इकलौती ऐसी टीम रही है जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक टेस्ट मैच जीते हैं। इस इंग्लिश टीम ने अभी तक 559 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इनमें खेलते हुए उनको 217 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 150 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनके 192 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम का पहली पारी में सर्वोच्च टीम स्कोर 903 और न्यूनतम स्कोर 45 रन का रहा है।
3. भारत : 102 जीत :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। वहीं भारतीय टीम भी 100 से ज्यादा टेस्ट जीतने की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय टीम ने अभी तक कुल 296 टेस्ट मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इनमें से उनको 102 टेस्ट मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 89 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच उनके 105 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। इसके अलावा भारतीय टीम का पहली पारी में खेलते हुए सर्वोच्च टीम स्कोर 705 रन रहा है। जबकि इस दौरान उनका सबसे कम टीम स्कोर 36 रन का रहा है।
4. दक्षिण अफ्रीका : 100 जीत :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। इस टीम ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 237 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इनमें खेलते हुए इस टीम ने 100 मैच में जीत दर्ज की है। जबकि इस दौरान उनको 70 मैच में हार मिली है। वहीं इस बीच उनके 67 मैच ड्रॉ भी रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका टीम का पहली पारी में सर्वोच्च टीम स्कोर 626 और न्यूनतम स्कोर 36 रन का रहा है। वहीं इस टीम के बाद इस सूची में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम आता है। इस कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभी तक कुल 88 टेस्ट जीते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

