Test cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं भारतीय पिचों पर टेस्ट क्रिकेट सभी बल्लेबाजों की तकनीक, धैर्य और निरंतरता की असली परीक्षा माना जाता है। क्यूंकि यहां स्पिन, रिवर्स स्विंग और बदलती परिस्थितियां हर रन को कीमती बना देती हैं। लेकिन इन सब के बावजूद कई महान बल्लेबाजों ने भारत में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए काफी शतक लगाते हुए अपना दबदबा भी साबित किया है। आइए अब ऐसे में उन बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं।
1. सचिन तेंदुलकर : 22 शतक :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। वहीं अपने देश में उन्होंने अपना पहला मैच साल 1990 में खेला था। जबकि वह आखिरी बार यहां पर साल 2013 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके चलते हुए उन्होंने तब अपने देश में कुल 94 टेस्ट मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 153 पारियों में 22 शतक लगाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 52.67 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 7,216 रन भी आए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक भी लगाए थे। इस बीच उनका यहां पर सर्वोच्च स्कोर 217 रन का रहा था।
2. सुनील गावस्कर : 16 शतक :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भारत में अपना पहला मैच साल 1972 में खेला था। जबकि यहां पर आखिरी बार वह साल 1987 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने भारत में कुल 65 टेस्ट मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 108 पारियों में 16 शतक लगाए थे। जबकि इसी दौरान उनके बल्ले से 50.16 की बल्लेबाजी औसत से 5,067 रन भी आए थे। इसके अलावा उनके बल्ले से यहां पर 23 अर्धशतक भी आए थे। जबकि अपने देश में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 236 रन का रहा था।
3. राहुल द्रविड़ : 15 शतक :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर टेस्ट क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम भी आता है। वहीं उन्होंने भी अपने देश में खेलते हुए कुल 15 शतक लगाए थे। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने देश में पहला मैच साल 1996 में खेला था। जबकि यहां पर वह आखिरी बार साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 70 टेस्ट मैचों की 120 पारियों में खेलते हुए 51.35 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 5,598 रन बनाए थे। वहीं इसी दौरान उनके बल्ले से 27 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उनका भारत में खेलते हुए सर्वोच्च स्कोर 222 रन का रहा था।
4. विराट कोहली : 14 शतक :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत में साल 2011 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि यहां पर आखिरी बार वह साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अपने देश में कुल 55 टेस्ट मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 87 पारियों में 14 शतक लगाए थे। इसके अलावा इसी दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से अपने देश में खेलते हुए 55.58 की बल्लेबाजी औसत से भारत में 4,336 रन भी निकले थे। इस दौरान खेलते हुए उनका भारत में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

