T20 International cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम सभी टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम की ताकत पूरी दुनिया जानती है। लेकिन फिर भी पिछले कुछ मुकाबलों में विपक्षी टीमों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम पर एकतरफा जीत दर्ज की है।
तब इन मैचों में बड़े अंतर से मिली जीतें न सिर्फ इतिहास में दर्ज हुईं थी बल्कि उन्होंने उस दौर में दोनों टीमों के खेल स्तर का अंतर भी दिखाया था। आइए अब ऐसे में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : 80 रन से जीत:-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे बड़ी हार न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में मिली थी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वेलिंगटन में खेला गया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का सोर खड़ा किया था।

इस टीम के लिए बल्लेबाज टिम सिफर्ट के बल्ले से 43 गेंदों में 84 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम तब केवल 139 रन बनाकर ही 19.2 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम को उस मैच में 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
2. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम : 49 रन-49 रन से जीत:-
भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 बार 49-49 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसमें पहली बार उसको साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद उनकी दूसरी हार साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ आई थी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 135 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी। जबकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की पहली पारी 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम तब केवल 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
3. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : 47 रन से जीत:-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम को कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर केवल 126 रन का छोटा सा स्कोर बनाया था।

लेकिन इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में कीवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज ईश सोढ़ी ने 3 विकेट लिए थे।
4. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : 40 रन से जीत:-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम ही आता है। क्यूंकि साल 2017 में खेलते हुए भारतीय टीम को कीवी टीम ने 40 रनों से हरा दिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर तब 196 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 7 विकेट खोकर केवल 156 रन ही बना पाई थी।

वहीं इस मैच में कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 58 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 109 रन बनाए थे। जबकि उसी मैच में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से केवल 65 रन की पारी आई थी। लेकिन तब उनकी यह पारी भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

