IND vs SA Test Series: इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अभी तक भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। वहीं इस गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप शो दिया है।
इसके चलते हुए भारतीय टीम अब दूसरे मैच में भी हार की कगार पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के बाद से हेड कोच गौतम गंभीर को सोशल मीडिया पर सभी फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच अब भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी हेड कोच की धज्जियां उड़ा डाली है।
कोहली के भाई ने उड़ाई कोच गंभीर की धज्जियां :-

इस बीच अब विराट कोहली के बड़े भाई ने थ्रेड पोस्ट के जरिए लिखा है कि, “एक जमाना था जब हम विदेशी धरती पर भी जीतने के लिए खेलते थे। लेकिन इस समय हम केवल मैच बचाने के लिए खेल रहे हैं। यहां तक कि हम भारत में भी हम इसी स्थिति में हैं। क्यूंकि यही होता है जब आप अपना हुक्म चलाने की कोशिश करते हैं और उन चीजों को बेवजह बदलने की कोशिश करते हैं जो टूटी नहीं थीं।”
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का रहा है खराब प्रदर्शन :-
इसके अलावा जब से गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं। तब से ही टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके अलावा गंभीर के कार्यकाल के दौरान ही रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा की है।
Virat Kohli's Brother: Who’s Responsible? Hard-Hitting Questions on India’s Approach!#ViratKohli #indvssa #GautamGambhir pic.twitter.com/ZRgWetnY32
— Sports Yaari (@YaariSports) November 25, 2025
इसके अलावा गंभीर की कोचिंग में पिछले साल भारत को घर पर न्यूजीलैंड ने 3-0 से भी हराया था। जबकि भारतीय टीम को उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया में हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा अब एक बार फिर से घर पर भारतीय टीम पर साउथ अफ्रीका टीम के सामने 2-0 की हार का डर सता रहा है।
ऐसी रही थी Virat Kohli की टेस्ट कप्तानी :-

इसके अलावा भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में तो अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अपने घर पर हाल काफी खस्ता है। क्यूंकि जब से गौतम गंभीर ने हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है तब से भारत अपने घर पर चार टेस्ट हार चुका है। इसके अलावा जब विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे तब भारत को उनके घर पर हराना लगभग नामुमकिन जैसा था। क्यूंकि कोहली की कप्तानी में भारत को केवल दो बार घर पर हार का सामना करना पड़ा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

