Jerusalem Masters: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने यरूशलम मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए इस बार भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी यरूशलम मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के विजेता बनकर उभरे हैं। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को हराया है।
अर्जुन एरिगेसी ने जीता रूशलम मास्टर्स का खिताब :-
भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने यरूशलम मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए भारत के स्टार चेस खिलाड़ी एरिगेसी ने फाइनल में पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराकर खिताब अपने नमा किया है।

इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती रैपिड गेम ड्रॉ किए थे। इसके बाद अब एरिगेसी ने पहले ब्लिट्ज टाईब्रेक मैच में सफेद मोहरों से जीत हासिल करते हुए निर्णायक बढ़त भी हैसल कर ली है।
खिताब जीतने के बाद क्या बोले एरिगेसी :-
भारत के 22 वर्षीय युवा स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी दूसरे ब्लिट्ज मुकाबले में भी जीत हासिल करने के करीब पहुंच गए थे। लेकिन तब भी उनको अंत में इस गेम में ड्रा से ही संतोष करना पड़ा था। जबकि यह उनके लिए 2.5-1.5 से यह मैच और खिताब जीतने के लिए पर्याप्त था। इस खिताबी जीत के बाद एरिगेसी ने कहा कि, “यह जीत आसान नहीं थी। मेरे सामने कई चुनौतियां थी और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी नहीं कर पाया हूं।

लेकिन फिर भी इसके बावजूद इस खिताब को हासिल करके मैं बहुत खुश हूं। वहीं मेरे आज के दोनों मुकाबले (पीटर स्विडलर और फिर आनंद के खिलाफ) काफी तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन आनंद सर के खिलाफ पहले गेम में हम दोनों ने कई मौके गंवाए थे। फिर भी मुझे लगता है कि ब्लिट्ज में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले एरिगेसी ने सेमीफाइनल में रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर स्विडलर को हराया था। जबकि दूसर सेमीफाइनल में आनंद ने विश्व ब्लिट्ज चैंपियन इयान नेपोमनियाची को हराया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

