ODI Cricket: साल 2025 में वनडे क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी शानदार और यादगार रहा है। क्यूंकि इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कई गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल मैच जिताए हैं बल्कि लगातार विकेट लेकर विरोधी टीम पर अपना दबदबा भी साबित किया है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 के अपने सभी वनडे मुकाबले खेल लिए हैं। आइए अब ऐसे में इस साल सबसे ज्यादा वनडे विकेट अपने नाम करने वाले भारतीय गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. हर्षित राणा : 20 विकेट :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 11 पारियों में 25.55 की गेंदबाजी औसत से 20 विकेट लिए हैं।

इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 6.01 की रही है। वहीं इस साल उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/39 का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने 85 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 मेडन ओवर भी डाले हैं।
2. कुलदीप यादव : 19 विकेट :-
इस सूची में दूसरे स्थान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उनका वनडे क्रिकेट काफी कमाल का रहा है। वहीं इस साल उन्होंने 11 वनडे मुकाबलों की 11 पारियों में खेलते हुए 29 की गेंदबाजी औसत से 19 विकेट लिए हैं।

जबकि इस साल उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 5.28 की रही है। इसके अलावा इस साल उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि साल 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/41 का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने कुल 104.1 ओवर गेंदबाजी की थी।
3. रविंद्र जडेजा :- 12 विकेट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है। साल 2025 में उन्होंने कुल 10 वनडे मैचों की 10 पारियों में खेलते हुए 33.41 की गेंदबाजी औसत के साथ 12 विकेट लिए थे।

वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/26 का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में जडेजा ने कुल 86 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 मेडन ओवर भी डाले थे। वहीं इस साल उन्होंने 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।
4. मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल : 11-11 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान संयुक्त रूप से मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल का नाम आता है। लेकिन इस समय मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा शमी को जब भी वनडे टीम में मौका मिला है तो उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं इस साल शमी ने 7 वनडे की 7 पारियों में खेलते हुए 30.63 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट लिए हैं। जबकि इस साल उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं दूसरी तरफ इस साल अक्षर पटेल ने 11 मैच की 11 पारियों में खेलते हुए 34.27 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/22 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

