ODI Cricket 2025: इस समय दुनिया भर में टी20 क्रिकेट की धूम बढ़ती जा रही है। लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट का जलवा अभी भी कम नहीं हुआ है। वहीं यह फॉर्मेट सभी बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा लेता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए खासतौर पर रात के समय मौसम की नमी के कारण स्विंग लेती गेंदों पर अपना जौहर दिखाना हर बल्लेबाज के लिए बोर्ड एग्जाम से कम नहीं होता है। इसके अलावा साल 2025 में भी काफी बल्लेबाजों का जलवा जमकर देखने को मिला है।
इसके चलते हुए साल 2025 के शुरुआती महीनों में वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड कप के बाद दूसरे नंबर की खास अहमियत रखने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी हुआ था। इसके अलावा इस पूरे साल हमें द्विपक्षीय क्रिकेट भी देखने को मिला है। क्यूंकि इस साल भारतीय टीम के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर श्रेयस अय्यर तक ने काफी जमकर रन बनाए हैं।आइए ऐसे में यह जानना भी काफी खास है कि साल 2025 में रन बनाने के लिहाज से टॉप-5 में कौन से बल्लेबाज रहे हैं।
1. जो रूट :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 15 ही पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 808 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
2. डेरल मिचेल :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेरल मिचेल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उनका वनडे करियर काफी शानदार रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में कुल 15 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 761 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
3. जॉर्ज मुंसे :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे का नाम आता है। इस बीच यह टीम भले ही छोटे दर्जे की है लेकिन तब भी उसके बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने साल 2025 में काफी रन बनाए हैं। वहीं इस साल उन्होंने कुल 11 मैचों की 11 ही पारियों में खेलते हुए 73.50 की बल्लेबाजी औसत से 735 रन बनाए हैं। जबकि इस साल उनके बल्ले से हमें वनडे में 2 शतक और 5 फिफ्टी भी देखने को मिली हैं।
4. मैथ्यू ब्रीट्जके :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 12 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 64.18 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 706 रन बनाए हैं। वहीं इस फोरमत में खेलते हुए भले ही उनका बल्ला टीम इंडिया के खिलाफ न चला हो लेकिन फिर भी उन्होंने साल 2025 में 6 फिफ्टी और 1 शतक लगाया है।
5. शाई होप :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान और स्टार बल्लेबाज शाई होप का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 55.83 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 670 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 4 फिफ्टी भी देखने को मिली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

