Test Cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस समय न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाए है। वहीं इस कीवी सलामी जोड़ी ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 323 रन की बड़ी साझेदारी भी की है। इसके अलावा यह कीवी टीम की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है। आइए अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से पहले विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर : 387 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर की जोड़ी का नाम आता है। वहीं साल 1972 में न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाया था। तब इस मैच में अपनी पहली पारी में उन्होंने 259 रन बनाए थे।

जबकि उनके जोड़ीदार टेरी जार्विस ने 182 रन की बड़ी पारी खेली थी। उस मैच में इस कीवी सलामी जोड़ी ने 387 रन की बड़ी साझेदारी की थी। वहीं इस मैच में इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों की मदद से न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी इकलौती पारी 543/3 पर घोषित कर दी थी। इसके बाद अंत में यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
2. डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम : 323 रन :-
इस सूची में अब दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी का नाम आ गया है। इसके अलावा यह कॉनवे के टेस्ट करियर का छठा शतक भी है। वहीं इस मैच में कीवी सलामी जोड़ी ने 520 गेंदों में 323 रन की साझेदारी की है।

इसके चलते हुए अब यह WTC के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गया है। इस मैच में कीवी कप्तान लैथम ने 137 रन बनाए हैं। जबकि उनके जोड़ीदार कॉनवे पहले दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद 178 रन बनाए हुए हैं। इस मैच में उन्होंने 227 रन बनाए थे।
3. स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स : 276 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स का नाम आता है। वहीं साल 1930 में वेलिंग्टन में खेले गए इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स ने इंग्लिश टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाए थे। इस मैच में डेम्पस्टर ने 136 रन और मिल्स ने 117 रन की पारियां खेलीं थी।

तब इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 276 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं कीवी बल्लेबाज डेम्पस्टर के लिए वह मैच काफी अच्छा रहा था क्यूंकि इस सलामी बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे। लेकिन इस मैच को अंत में इंग्लैंड की टीम ड्रा कराने में सफल भी हो गई थी।
4. टॉम लैथम और जीत रावल : 254 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर कीवी टीम के बल्लेबाज टॉम लैथम और जीत रावल की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि साल 2019 में न्यूजीलैंड की टीम ने हैमिल्टन टेस्ट में बांग्लादेश की टीम को पारी और 52 रन से हरा दिया था। तब उस मैच में लैथम और जीत रावल के बीच पहले विकेट के लिए 254 रन की साझेदारी भी हुई थी।

वहीं इस मैच में जीत रावल ने 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 132 रन बनाए थे। उनके अलावा टॉम लैथम ने भी 248 गेंदों में 161 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके चलते हुए तब कीवी टीम ने अपनी इकलौती पारी 715/6 पर घोषित की थी। जबकि बांग्लादेश की टीम ने अपनी दोनों पारियों में 234 और 429 रन के स्कोर बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

