Hockey WC 2026: बेल्जियम के अनुभवी डिफेंडर आर्थर वैन डोरेन का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम साल 2026 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है। क्यूंकि इस बीच उनका मानना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन, संतुलित टीम और मजबूत युवा आधार के चलते भारत 2026 हॉकी विश्व कप को जीतने का प्रबल दावेदार बन चुका है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान उनकी खिताब की दौड़ कड़ी होगी और कई टीमें उनके सामने चुनौती पेश करेंगी।
भारत 2026 हॉकी विश्व कप का प्रबल दावेदार :

बेल्जियम के अनुभवी डिफेंडर आर्थर वैन डोरेन का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से निरंतर और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, उनके इस शानदार प्रदर्शन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को साल 2026 हॉकी विश्व कप के खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है। इसके अलावा लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके बेल्जियम के अनुभवी डिफेंडर आर्थर वैन डोरेन ने कहा है कि अब भारत को किसी भी टूर्नामेंट में हल्के में लेना अन्य टीमों के लिए संभव नहीं है।
भारतीय हॉकी टीम ने किया लगातार शानदार प्रदर्शन :-

इसके अलावा बेल्जियम के अनुभवी डिफेंडर आर्थर वैन डोरेन ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पिछले दो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने का जिक्र करते हुए कहा है कि यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम की निरंतरता और मानसिक मजबूती का प्रमाण है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “भारत को बड़े दावेदारों में न गिनना अब असंभव है। क्यूंकि भारतीय हॉकी टीम लंबे समय से अच्छे नतीजे हासिल कर रही है और ओलंपिक पदक इसका सबूत हैं।”
भारत की सबसे बड़ी ताकत है टीम संतुलन :-

इसके आगे बेल्जियम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के संतुलन की खुलकर तारीफ की है। क्यूंकि उनके अनुसार इस समय भारत के पास हर विभाग में गुणवत्ता मौजूद है, चाहे वह डिफेंस हो, मिडफील्ड या अटैक। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “भारत के पास एक अच्छा कोचिंग सेटअप है, अनुभवी खिलाड़ी हैं और साथ ही युवा प्रतिभाएं भी लगातार आगे आ रही हैं। इसके चलते हुए आज यह भारतीय टीम जिस मुकाम पर है, वह संयोग नहीं बल्कि लंबे समय की मेहनत का नतीजा है।”
भारत के लिए खिताबी राह आसान नहीं :-

इसके आगे उन्होंने यह भी साफ किया है कि 2026 हॉकी विश्व कप में किसी भी टीम के लिए राह आसान नहीं होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम के अलावा पांच से सात ऐसी टीमें हैं जो आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और खिताब की दौड़ में बराबरी से उतरने वाली हैं। क्यूंकि इस बीच उनके अनुसार यही अंतरराष्ट्रीय हॉकी की खूबसूरती है। शीर्ष स्तर पर मुकाबला बेहद कड़ा होता है।
भारत के युवा खिलाड़ियों की तकनीक ने किया प्रभावित :-

इसके आगे बेल्जियम के दिग्गज वैन डोरेन ने भारतीय युवा खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता और सीखने की भूख की भी काफी सराहना की है। इस बीच उन्होंने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी दुनिया की अन्य टीमों की तुलना में अधिक सक्रिय और खेल के प्रति समर्पित नजर आते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “भारतीय खिलाड़ी बहुत कम उम्र में ही अपने कौशल को अगले स्तर तक ले जाते हैं। वे लगातार सीखना और बेहतर बनना चाहते हैं।”
कब और कहां होगा 2026 हॉकी विश्व कप :-

इस बार पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन अगले साल 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होने वाला है। तब यहां पर एक बार फिर से भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इतिहास रचने पर नजर रहेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

