Test cricket: अभी हाल ही में नवंबर के महीने में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाई थी। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहटी में खेला गया था। वहीं यह मैच ही भारतीय टीम का इस साल आखिरी टेस्ट साबित हुआ है। इसके अलावा साल 2025 में भारतीय टीम ने कुल 10 टेस्ट खेले हैं। इन मैचों में से उनको 4 में जीत मिली है जबकि इस बीच उनको 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आइए साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. मोहम्मद सिराज : 43 विकेट :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 27.20 की गेंदबाजी औसत के साथ 43 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

इसके अलावा उन्होंने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में भी 9 पारियों में खेलते हुए 32.43 की गेंदबाजी औसत के साथ 23 विकेट लिए थे। तब वह उस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे। उस समय शुभमन गिल की कप्तानी में खेली गई वह सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी।
2. जसप्रीत बुमराह :- 31 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 8 टेस्ट मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 22.16 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 31 विकेट लिए थे।

जबकि उस दौरान उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी 3 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 26.00 की गेंदबाजी औसत के साथ 14 विकेट लिए थे। तब वह उस सीरीज में चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
3. रविंद्र जडेजा : 25 विकेट :-
साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी 10 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 18 पारियों में गेंदबाजी की थी। इस बीच उन्होंने 38 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 25 विकेट लिए थे।

जबकि साल 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 50 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी खेलते हुए 7 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने घरेलु टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी।
4. कुलदीप यादव : 20 विकेट :-
साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने केवल 4 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 23.15 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 20 विकेट लिए हैं।

इसके अलावा इस चाइनामैन गेंदबाज ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भी 2 टेस्ट में खेलते हुए कुल 12 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने फिर दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेले 2 टेस्ट मैच में 8 विकेट लिए हैं। जबकि इस साल उनको विदेशी धरती पर एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

