Goodbye 2025: टेस्ट क्रिकेट में साल 2025 का समय कई बल्लेबाजों के लिए काफी यादगार रहा है। क्यूंकि इस साल कई खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, धैर्य और निरंतरता से टेस्ट फॉर्मेट में रन बनाने की नई मिसाल पेश की है। तब उन मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई बड़ी पारियों और अहम मुकाबलों में आए उनके शतकों ने न सिर्फ टीमों को जीत दिलाई थी बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी इन बल्लेबाजों के नाम दर्ज कराए थे। आइये अब ऐसे में 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. शुभमन गिल : 1,764 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उनके बल्ले से काफी सारे रन निकले हैं। इस साल उन्होंने कुल 9 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 16 पारियों में 70.21 की उम्दा बल्लेबाजी औसत के साथ 983 रन बनाए हैं।

जबकि इस साल उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक भी आया है। वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन का रहा है। इसके अलावा इस साल वह 2 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। वहीं साल 2025 में उनके बल्ले से टेस्ट फॉर्मेट में 112 चौके और 15 छक्के भी आए हैं।
2. ट्रेविस हेड : 817 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 21 पारियों में 817 रन बनाए बनाए हैं। जबकि इस दौरान वह 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 40.85 और स्ट्राइक रेट 79.39 की रही है। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर 170 रन का रहा है। इस साल उनके बल्ले से 97 चौके और 9 छक्के भी आए हैं।
3. केएल राहुल : 813 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के एक और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 45.16 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 813 रन बनाए हैं।

इस साल उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन का रहा है। वहीं इस साल वह 1 बार नाबाद भी रहे हैं। इस साल उन्होंने 100 चौके और 4 छक्के भी लगाए हैं।
4. जो रूट : 805 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 50.31 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 805 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 57.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की है।

इस साल उन्होंने 4 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है। वहीं इस साल उनका टेस्ट फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन का रहा है। जबकि इस साल उनके बल्ले से 82 चौके और केवल एक छक्का ही लगाया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

