ODI Cricket: वनडे फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की भिड़ंत हमेशा रोमांच से भरपूर रहती है। वहीं इस प्रतिद्वंद्विता में कई बल्लेबाजों ने कई मौकों पर भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती देते हुए बड़े स्कोर बनाए हैं। इस दौरान कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने लगातार शानदार पारियां खेलते हुए भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तभी तो आइए इस आगामी वनडे सीरीज से पहले भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. रॉस टेलर : 1,385 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर का नाम आता है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे मैच साल 2009 मे खेला था। जबकि वह भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2020 में खेलते दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ 35 वनडे मैचों की 34 पारियों में खेलते हुए 47.75 की बल्लेबाजी औसत से 1,385 रन बनाए थे।

जबकि इस दौरान वह 5 बार नाबाद भी रहे थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 84.76 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। भारत के खिलाफ खेलते हुए ऊके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक भी आए थे। तब उनका सर्वोच्च सकरणबाद रहते हुए 112 रन का रहा था।
2. केन विलियमसन : 1,239 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच साल 2010 में खेला था। इसके चलते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ 31 मैचों की 30 पारियों में खेलते हुए अभी तक 44.25 की बल्लेबाजी औसत से 1,239 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 118 रन का रहा है। जबकि उन्होंने भारत के खिलाफ 75.59 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं वह अभी तक भारत के खिलाफ 2 बार नाबाद भी रहे हैं।
3. नाथन एस्टल : 1,207 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज नाथन एस्टल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1995 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2005 में खेलते दिखाई दिए थे।

तब उन्होंने भारत के खिलाफ 29 पारियों में खेलते हुए 43.1 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,207 रन बनाए थे। उस समय उन्होंने 79.4 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। तब उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च वनडे स्कोर 120 रन का रहा था।
4. स्टीफन फ्लेमिंग : 1,098 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज कीवी कप्तान ने साल 1994 में पहली बार भारत के खिलाफ अपना वनडे मैच खेला था। जबकि वह भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2005 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

तब उन्होंने भारत के खिलाफ 40 मुकाबलों की 38 पारियों में खेलते हुए 32.29 की बल्लेबाजी औसत से 1,098 रन बनाए थे। उस समय वह भारत के खिलाफ खेलते हुए 4 बार नाबाद भी रहे थे। तब उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी आए थे। जबकि उस समय उनका सर्वोच्च स्कोर 90 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

