ODI Cricket: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बीते दिन खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने 93 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत के काफी करीब पहुंचाया था।
इसके चलते हुए बाद में उनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं यह उनके वनडे करियर का 45वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी था। आइए इस आर्टिकल में आज आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।
5. रिकी पोंटिंग :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1995 से लेकर 2012 के बीच अपनी टीम के लिए 375 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीते थे।
4. जैक कैलिस :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1996 से लेकर 2014 तक अपनी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में कुल 328 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीते थे।
3. विराट कोहली :-

इस सूची में अब तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से कुल 309 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 45 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीत लिया है।
2. सनथ जयसूर्या :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1989 से लेकर 2011 तक अपनी टीम के लिए कुल 445 मुकाबले खेले थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने कुल 48 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को जीता था।
1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 1989 से 2012 तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला था। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 463 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने कुल 62 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

