ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा क्रिकेट के खेल में सलामी जोड़ियों के पास अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी भी रहती है। वहीं इस समय भारतीय वनडे टीम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी पारी की शुरुआत कर रही है। तभी तो इस सलामी जोड़ी ने भारतीय परिस्थितियों में अभी तक खेलते हुए सीमित अंतराल में कई उपयोगी साझेदारियां करते हुए निरंतर रन बनाए हैं। आइए इस बीच अब घर पर खेलते हुए सबसे ज्यादा 50+ रन की साझेदारियां करने वाली भारतीय सलामी जोड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले पायदान पर वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की सलामी जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों की सलामी जोड़ी 21वीं सदी की शुरुआत में सबसे सफल जोड़ी रही थी। तब इस भारतीय सलामी जोड़ी ने साल 2002 से 2011 के बीच बहरत में खेलते हुए 47 पारियों में 44.95 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,113 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने 7 शतकीय और 7 ही अर्धशतकीय साझेदारियां भी की थी। इसके अलावा अब क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार सहवाग और तेंदुलकर की इस भारतीय जोड़ी ने कुल 93 वनडे पारियों में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए 42.13 की बल्लेबाजी औसत से 3,919 रन बनाए थे।
2. सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की सलामी जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि क्रिकेट खेल के इतिहास में तेंदुलकर ने सौरव गांगुली के साथ मिलकर भी पारी की शुरुआत करते हुए काफी सारे रन बनाए थे। उस समय इस पूर्व भारतीय सलामी जोड़ी ने भारत में खेलते हुए 36 वनडे पारियों में 53.11 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,912 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान उन्होंने 7 शतकीय और 6 अर्धशतकीय साझेदारियां भी की थी। इसके अलावा अभी तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सलामी जोड़ी भी गांगुली और तेंदुलकर (6,609) की ही है। इस जोड़ी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल 6,609 रन बनाए थे।
3. रोहित शर्मा और शुभमन गिल :-
इस सूची में अब संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रोहित शर्मा और शुभमन गईल की सलामी जोड़ी का नाम भी आ गया है। क्यूंकि इन दोनों की इस सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे राजकोट वनडे में पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े हैं।

इसके अलावा अभी तक इस भारतीय सलामी जोड़ी ने भारत में खेलते हुए 13 साझेदारियां 50+ रन की बनाई है। इसके अलावा बतौर सलामी जोड़ी रोहित और गिल ने अभी तक भारत में खेलते हुए कुल 21 वनडे पारियों में 67.09 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,409 रन बनाए हैं। इस दौरान इस सलामी भारतीय जोड़ी ने 4 शतकीय और 9 अर्धशतकीय साझेदारी भी की है।
4 . सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत :-
इस सूची में तीसरे पायदन पर सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत की पूर्व भारतीय सलामी जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व भारतीय सलामी जोड़ी ने भारत में खेलते हुए 26 पारियों में 38.19 की बल्लेबाजी औसत के साथ 993 रन बनाए थे।

वहीं इस दौरान उन्होंने एक शतकीय और 9 अर्धशतकीय साझेदारियां की थी। इसके अलावा गावस्कर और श्रीकांत की पूर्व सलामी भारतीय जोड़ी ने कुल 55 पारियों में खेलते हुए 30.54 की बल्लेबाजी औसत के साथ साझेदारी में 1,680 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

