Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में विदर्भ क्रिकेट टीम ने बीते दिन रविवार (18 जनवरी) को साैराष्ट्र क्रिकेट टीम को हराते हुए पहली बार खिताब जीत लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया था।
इसके बाद इन रनों के जवाब में सौराष्ट्र की टीम केवल 279 रन ही बना पाई थी। तब इस मैच में विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अमन मोखाडे (33) ने एक खास उपलब्धि हासिल की थी। क्यूंकि वह अब इस टूर्नामेंट के एक संस्करण में 800+ रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए इस बीच अन्य बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. नारायण जगदीसन : 830 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर तमिलनाडु क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2022-23 के संस्करण में कुल 8 मैचों में खेलते हुए 138.33 के बल्लेबाजी औसत के साथ 830 रन बनाए थे। तब उस सीजन उनके बल्ले से 5 शतक भी आए थे।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के एक संस्करण में उनसे अधिक रन अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। वहीं लिस्ट-A क्रिकेट में लगातार 5 शतक बनाने वाले वह तब पहले खिलाड़ी भी बने थे। इसके अलावा लिस्ट-A में खेलते हुए उन्होंने सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 277 रन अरुणाचल क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए थे।
2. पृथ्वी शॉ : 827 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी पृथ्वी शॉ का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2020-21 के संस्करण में मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए 8 मैचों में 165.40 के शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 827 रन बनाए थे।

उस सीजन में उनके बल्ले से हमें 4 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला था। तब उनकी स्ट्राइक रेट 138.29 की रही थी। इसके अलावा यह स्ट्राइक रेट इस टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक है।
3. अमन मोखाडे : 814 रन :-
इस सूची में अब तीसरे स्थान पर विदर्भ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अमन मोखाडे का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025-26 के संस्करण में कुल 10 पारियों में खेलते हुए 90.44 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 109.26 की स्ट्राइक रेट से कुल 814 रन बनाए हैं।

इसके अलावा विदर्भ टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने अब जगदीसन और करुण नायर के एक ही संस्करण में सबसे अधिक 5 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इस सत्र में उनके ये 5 शतक बंगाल क्रिकेट टीम (110), जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम (139), बड़ौदा क्रिकेट टीम (150*), उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम (147) और कर्नाटक क्रिकेट टीम (138) के खिलाफ आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

