WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला आज 24 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज यह मैच शाम 7:30 बजे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाने वाला है। इसके अलावा इस समय स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में वापसी की तलाश में उतरेगी।
वहीं आज यह मैच सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि फॉर्म, आत्मविश्वास और पॉइंट्स टेबल की दिशा भी तय करने वाला है। क्यूंकि दिल्ली की टीम के लिए यह मैच आज करो या मरो जैसा रहने वाला है। इसके अलावा सभी भारतीय दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं। जबकि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11 के बारे में भी जान लेते हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए सभी मैच अभी तक काफी रोमांचक रहे हैं। क्यूंकि पिछले 10 मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 5 में जीत दर्ज की है।

जबकि आरसीबी की टीम को इस दौरान 3 मैच में जीत मिली है। लेकिन इस सीजन में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम का ही दिल्ली पर पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि पिछले 5 मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि दिल्ली को केवल 2 में जीत मिली है।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-
कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 :- शफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ाने कैप, निकी प्रसाद। चिनेल हेनरी, स्नेह राणा। मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चाराणी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 :- स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर,लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लिंसे स्मिथ
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

