Cricket: क्रिकेट के खेल में कुछ खिलाड़ी किसी एक फॉर्मेट में विशेषज्ञ होते हैं। इसके चलते हुए ही वह अपना ज्यादातर क्रिकेट अपने पसंदीदा फॉर्मेट में खेलते हैं। जबकि दूसरी तरफ विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी भी हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने टी-20, लिस्ट-A और प्रथम श्रेणी तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए अपना लोहा मनवाया है। तभी तो अब ऐसे में आइए आज हम उन चुनिंदा बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने लिस्ट-A, प्रथम श्रेणी और टी-20 तीनों में 9,000 से अधिक रन बनाए हैं।
1. क्रिस गेल :-
पूरी दुनिया में पूर्व कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। लेकिन वह सभी फॉर्मेट में कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके चलते हुए पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज गेल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 180 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 44.83 की बल्लेबाजी औसत के साथ 13,226 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने अपने लिस्ट-A करियर में 373 मुकाबलों में खेलते हुए 38.67 की औसत से 13,189 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 29 शतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 करियर में खेलते हुए 14,562 रन बनाए थे।
2. विराट कोहली :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अंडर-19 से लेकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक क्रिकेट के हर फॉर्मेट में रनों के अंबार लगाए हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में कीवी टीम के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में 57.91 की बल्लेबाजी औसत से 16,447 रन बनाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से 59 शतक भी आए हैं। जबकि उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 259 पारियों में खेलते हुए 48.05 की बल्लेबाजी औसत से 11,485 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 397 पारियों में खेलते हुए 41.92 की बल्लेबाजी औसत से 13,543 रन बनाए हैं।
3. रोहित शर्मा :-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने प्रथम श्रेणी करियर में 209 पारियों में खेलते हुए 49.04 की बल्लेबाजी औसत से 9,318 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 38 अर्धशतक भी आए हैं।

जबकि अपने लिस्ट-A क्रिकेट में उनके बल्ले से 46.89 की बल्लेबाजी औसत से 13,974 रन आए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 37 शतक और 74 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 450 पारियों में खेलते हुए 30.85 की बल्लेबाजी औसत और 135.21 की स्ट्राइक रेट से 12,248 रन बनाए हैं।
4. एबी डिविलियर्स :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी अपने प्रथम श्रेणी करियर में 238 पारियों में खेलते हुए 49.7 की बल्लेबाजी औसत से 10,689 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 25 शतक और 60 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

जबकि अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में उन्होंने 252 पारियों में खेलते हुए 53.47 की बल्लेबाजी औसत से 11,123 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 340 टी-20 मैचों में खेलते हुए 37.24 की बल्लेबाजी औसत से 9,424 रन बनाए थे।
रवि बोपारा :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रवि बोपारा ने भी अपने लिस्ट-A, प्रथम श्रेणी और टी-20 क्रिकेट में खेलते हुए 9,000+ रनों का आंकड़ा छुआ है। इस पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 357 पारियों में खेलते हुए 40.44 की बल्लेबाजी औसत से 12,821 रन बनाए थे।

जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 31 शतक और 55 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा लिस्ट-A क्रिकेट में 303 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 39.90 की बल्लेबाजी औसत से 9,856 रन बनाए थे। जबकि अपने टी-20 क्रिकेट करियर में उन्होंने 453 पारियों में खेलते हुए 28.10 की बल्लेबाजी औसत से 9,948 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

