बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इंडिया वीमेंस की टीम को वीमेंस प्रीमियर लीग के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। दोनों टीमों के बीच सभी फॉर्मेट की सीरीज़ खेली जानी है।
इंडिया ने टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
हरमनप्रीत कौर संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

इंडिया वीमेंस की टीम डब्ल्यूपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच ऑल फॉर्मेट सीरीज़ खेली जाएगी। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला जाएगा। एकलौते टेस्ट मैच के लिए हरमनप्रीत कौर को ही कप्तान बनाया गया है।
हरमन की कप्तानी में पिछले साल के आखिर में घर में खेले गए वर्ल्ड कप को अपने नाम किया गया था। इस जीत के बाद उनके संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है और वही टीम की कमान संभालते हुए नजर आएँगी।
5 नए खिलाड़ियों को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन ऑफ टेस्ट मैच के लिए टीम में 5 नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वीमेंस वर्ल्ड कप के दौरान अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली क्रांति गौड़ को अब टेस्ट में भी मेडकॉल अप मिला है। उनके साथ-साथ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिका रावल को भी टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
प्रतिका का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार था। हालाँकि सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वह चोटिल होकर बाहर हो गई थीं और उन्हें शेफाली वर्मा ने रिप्लेस किया था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से छा जाने वाली वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और अमनजोत कौर को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।
शेफाली वर्मा को भी मिला मौका
एकलौते टेस्ट मैच के लिए शेफाली वर्मा को भी टीम में जगह दी गई है। उन्हें वर्ल्ड कप के बाद लगभग हर फॉर्मेट की टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस और उसके बाद वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मौका मिला है।
शेफाली की टेस्ट में फॉर्म कभी ड्रॉप नहीं हुई थी और वह एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाना चाहेंगी। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच एकलौता टेस्ट मैच 6–9 मार्च के बीच खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे

