भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से जीत ली है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया के लिए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन टीम इंडिया के लिया किया है । बुमराह ने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए है । इससे कीवी टीम 20 ओवर में सिर्फ 153 रन ही बना सकी, जबकि टीम इंडिया ने इस टारगेट को 10 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला, जिससे उन्होंने भारत के दिग्गज़ ऑलराउंडर युवराज सिंह के रिकॉर्ड से बराबरी कर ली है ।
बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में सातवीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया
जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय से जिस स्तर का प्रदर्शन नहीं दिखाया था, उससे सभी को उम्मीदें थीं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने मैच के दौरान फिर से शानदार फॉर्म दिखाई है । उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में सातवीं बार है। इस उपलब्धि के साथ ही बुमराह अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में युवराज सिंह के बराबर पहुंच गए हैं। युवराज सिंह, जो टीम इंडिया के बड़े मैच विनर्स में से एक हैं, उन्होंने ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में सात बार यह अवॉर्ड जीता था।
भारत के सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव– 16
- विराट कोहली– 16
- रोहित शर्मा– 14
- अक्षर पटेल– 8
- जसप्रीत बुमराह– 7
- युवराज सिंह- 7
अवॉर्ड जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने क्या कहा
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिए अपने बयान में कहा कि “जब तक मैं टीम के लिए कुछ कर पा रहा हूं मैं खुश हूं। अगर टीम चाहती है कि मैं नई बॉल से बॉलिंग करूं और आखिर में बॉलिंग करूं तो मैं वह करने में खुश हूं। मैंने एशिया कप में भी ऐसा किया था। वह मेरे लिए एक नया रोल था। मैंने पहले कभी इतने लंबे समय तक ऐसा नहीं किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे करने पर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने बचपन में सिर्फ एक मैच खेलने का सपना देखा था और आप जानते हैं 10 साल तक अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए आसान नहीं था। जब लोगों ने मुझे देखा तो मुझे अधिक समय तक खेलने वाला खिलाड़ी नहीं माना था। तो यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे सच में गर्व है कि इतने लंबे समय तक अपने देश के लिए खेलना उम्मीद है कि यह सफर आगे भी जारी रहेगा”।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

