Hockey India: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी मनप्रीत सिंह का नाम आगामी एफआईएच प्रो लीग सत्र से पहले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने गए 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं है। इससे पहले बीते दिन गुरुवार को हॉकी इंडिया ने पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। लेकिन इस बार इसमें मनप्रीत सिंह का नाम शामिल नहीं था। इसके अलावा वह अभी तक भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं। इस बीच अब संभावित खिलाड़ियों में उनका नाम नहीं होना काफी हैरान करने वाला है।
नेशनल कोचिंग शिविर में शामिल नहीं होने मनप्रीत :-

इस बार भारतीय हॉकी टीम के सबसे जाने-माने खिलाड़ियों में से एक और मध्यपंक्ति के स्टार खिलाड़ी मनप्रीत सिंह का नाम आगामी एफआईएच प्रो लीग सत्र से पहले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने गए 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। क्यूंकि बीते दिन गुरुवार को हॉकी इंडिया ने इसके लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची घोषित की थी। इसके अलावा प्रो लीग का सत्र अगले महीने राउरकेला में शुरू होने वाला है।
15 सालों में पहली बार नहीं मिली है मनप्रीत को जगह :-
इसके अलावा दो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीमों के सदस्य रह चुके 33 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह 15 सालों में पहली बार इस शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बनाने में असफल रहे हैं। क्यूंकि मनप्रीत हॉकी इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप टिर्की के साथ 412 मैचों के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने से केवल एक ही मैच दूर हैं।

इस बार राउरकेला में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले यह नेशनल शिविर एक से सात फरवरी तक आयोजित होने वाला है। उनके अलावा इस बार गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को भी संभावित टीम में जगह नहीं मिली है। जबकि प्रिंसदीप सिंह को पिछले साल के आखिर में राजगीर में खेले गए जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के चलते हुए सीनियर टीम में जगह मिली है।
एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम के खिलाफ शुरू होगा भारत का अभियान :-

इसके अलावा इस बार पूवन्ना चंदुरा बोबी, यशदीप सिवाच और अमनदीप लाकड़ा रक्षा पंक्ति में नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जबकि रोसन कुजुर को जूनियर एशिया कप में प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर सीनियर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले एफआईएच प्रो लीग सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करने वाली है।

इसके एक दिन बाद भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैच खेलेगी। इस बार हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय हॉकी टीम 14 फरवरी को फिर से बेल्जियम और उसके एक दिन बाद अर्जेंटीना के खिलाफ मैच खेलने वाली है। इसके बाद फिर भारतीय टीम होबार्ट जाएगी वहां वह स्पेन (21 और 24 फरवरी) और ऑस्ट्रेलिया (22 और 25 फरवरी) से अपना मैच खेलेगी। जबकि इस टूर्नामेंट का यूरोपीय चरण जून में होगा। भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रैग फुल्टोन ने कहा है कि संभावित खिलाड़ियों में बड़ी संख्या में बदलाव इसलिए किए गए क्योंकि इस साल के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों को रोटेट करने का यह सही समय है।
भारत के संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं :-
गोलकीपर : पवन, सूरज करकेरा, मोहित शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह।
डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा।
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांता शर्मा, रोसन कुजूर।
फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

