Top 5 Chess Players: एक ऐसे खेल में, जहाँ हर एक चाल सोच-समझकर चली जाती है और छोटी-सी गलती भी खेल का रुख बदल सकती है, साल 2026 का शतरंज जगत बेहद रोमांचक नजर आ रहा है। यहाँ एक तरफ अनुभवी दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों की मेहनत से अपनी पहचान बनाई है, तो दूसरी ओर नए उभरते सितारे हैं, जो पूरे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की बिसात सजाने के लिए तैयार खड़े हैं।
कुछ महान चैंपियन आज भी टॉप रैंकिंग पर मजबूती से खड़े हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 2026 में टॉप 5 शतरंज खिलाडियों के बारे में बताएंगे।
1. मैग्नस कार्लसन
Magnus Carlsen आज भी आधुनिक शतरंज के खिलाडियों की लिस्ट में खास पहचान बनाए हुए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ियों में उनकी गिनती लगातार होती रही है, और उनकी क्लासिकल रेटिंग लंबे समय से विश्व की सबसे ऊँची रेटिंग्स के आसपास बनी रहती है।एंडगेम कौशल और गहरी रणनीतिक समझ के लिए मशहूर कार्लसन ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उनकी खास बात यह है कि वे दबाव की परिस्थितियों में भी बेहद शांत और केंद्रित रहते हैं। सिर्फ क्लासिकल शतरंज ही नहीं, बल्कि रैपिड और ब्लिट्ज जैसे तेज़ प्रारूपों में भी उनकी रचनात्मक चालें और मजबूत मानसिकता उन्हें हर टूर्नामेंट में एक बेहद खतरनाक खिलाडी बनता है।
2. डी. गुकेश
D. Gukesh आज दुनिया के सबसे रोमांचक और लोकप्रिय शतरंज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। कम उम्र में ही विश्व चैंपियन बनने की उपलब्धि ने उन्हें खास बना दिया है। गुकेश अपनी रणनीति, गहरी गणना क्षमता और दबाव की स्थिति में भी बेहद शांत रहने की कला के लिए जाने जाते हैं। यही संयम उन्हें बड़े मुकाबलों में अलग पहचान देता है। 2026 की रेटिंग सूचियों में उनका नाम अक्सर वर्ल्ड के टॉप पाँच खिलाड़ियों में दिखाई देता है, जो सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं बल्कि उनकी लगातार शानदार प्रदर्शन क्षमता को भी दर्शाता है।
3. आर. प्रज्ञानानंद
R. Praggnanandhaa, जिन्हें प्यार से “प्रैग” भी कहा जाता है, अंतरराष्ट्रीय शतरंज में भारत की युवा ताकत का शानदार उदाहरण हैं। महज़ 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनकर उन्होंने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। और तब से उनकी प्रगति सचमुच प्रेरणादायक रही है। उन्होंने विश्व रैंकिंग में लगातार ऊँचाइयाँ हासिल कीं और एक समय विश्व नंबर चार तक भी पहुँचे। उनकी खेल शैली में रचनात्मकता साफ झलकती है। वर्ल्ड नंबर एक चेस खिलाडी बनने का सपना उनकी यात्रा को और भी दिलचस्प और रोमांचक बना देता है।
4. विंसेंट कीमर
Vincent Keymer 2026 में उन खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं, जिन पर खास नज़र रखना बनता है। जर्मनी के इस प्रतिभाशाली ग्रैंडमास्टर ने अपनी स्थिर और प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर विश्व के टॉप दस रेटेड खिलाड़ियों में मजबूत जगह बनाई है। कीमर की सबसे बड़ी ताकत उनकी पोज़िशनल समझ और ओपनिंग की बेहद गहरी तैयारी है। क्लासिकल टूर्नामेंट्स में वे शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बना लेते हैं, जिससे उन्हें खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलती है। शांत स्वभाव और धैर्य के साथ खेलना उनकी खास पहचान बन चुकी है।
5. हिकारू नाकामुरा
Hikaru Nakamura अपनी पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय शतरंज खिलाड़ियों में से एक हैं। खासकर रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूप में उनकी महारत उन्हें दुनिया भर में अलग पहचान दिलाती है। उनकी तेज़ गेम की समझ, जल्दी निर्णय लेने की क्षमता और निडर अंदाज़ उन्हें बेहद रोमांचक खिलाड़ी बनाते हैं।
हालाँकि क्लासिकल रेटिंग कभी-कभी ब्लिट्ज के मुकाबले थोड़ी पीछे रह सकती है, लेकिन उनकी रचनात्मक सोच और अप्रत्याशित चालें हर प्रारूप में उन्हें खतरनाक प्रतिद्वंद्वी बना देती हैं। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी क्षण खेल का रुख बदल सकते हैं। बोर्ड के बाहर भी नाकामुरा उतने ही प्रभावशाली हैं।

