Bilateral ODI Series: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के बीच अभी हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस अंतिम मैच में भारतीय टीम को कीवी ठीक के खिलाफ 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके चलते हुए उन्होंने उस वनडे सीरीज को भारत से 2-1 से जीत लिया था। इस मैच में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिलचे ने 137 रन की शानदार शतकीय पारी भी खेली थी।
इस पूरी सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 352 रन भी बनाए थे। इसके अलावा वह अब 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए 3 मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. बाबर आजम : 360 रन बनाम वेस्टइंडीज : साल 2016 :-
इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2016 में UAE में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कहे खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के 3 मैचों में 120 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 360 रन बनाए थे।

इसके अलावा तब उन्होंने तीनों मैचों में शतक भी लगाए थे। उस वनडे सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 120, 123 और 117 रन के रहे थे। वहीं उस समय वह तीनों मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहने के साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी रहे थे।
2. शुभमन गिल : 360 रन बनाम न्यूजीलैंड : साल 2023 :-
इस सूची में संयुक्त पहले पायदान पर ही भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम द्वारा भारत दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के 3 मैचों में 180 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 360 रन बनाए थे।

वहीं तब उस वनडे सीरीज में उन्होंने एक दोहरे शतक समेत 2 शतक लगाए थे। जबकि उस सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 208, 40* और 112 रन के रहे थे। इसके चलते हुए तब वह 2 मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहने के साथ ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी हासिल करने में कामयाब रहे थे।
3. डेरिल मिचेल : 352 रन बनाम भारत : साल 2026 :-
इस सूची में दूसरे नंबर पर अब कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में भारत दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के 3 मैचों में 176 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 352 रन बनाए थे।

इसके अलावा उस सीरीज में वह लगातार 2 शतक लगाने में भी कामयाब रहे थे। जबकि उस वनडे सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 84, 131* और 137 रन के रहे थे। इसके चलते हुए तब वह 2 मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहने के साथ ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार हासिल करने में भी कामयाब रहे थे।
4. इमरुल कायेस : 349 रन बनाम जिम्बाब्वे : साल 2018 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इमरुल कायेस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के 3 मैचों में 116.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 349 रन बनाए थे।

जबकि उस वनडे सीरीज में वह 2 शतक लगाने में भी सफल रहे थे। वहीं उस सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 144, 90 और 115 रन के रहे थे। इसके बाद तब वह 2 मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहने के साथ ही ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार जीतने में भी सफल रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

