IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा बीते दिन रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टॉस को जीतकर प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था।
इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर खेले बिना ही अपने सभी विकेट खोकर केवल 111 रन ही बना पाई थी। वहीं भारतीय टीम की इस हार के बाद अब सेमीफाइनल में एंट्री करने का उनका सफर मुश्किल हो गया है। आइए इस मैच में हार के लिए भारतीय टीम के 3 सबसे बड़े विलन कौन रहे हैं।
1. अभिषेक शर्मा :-
टी20 वर्ल्डकप 2026 में अभी तक भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी निराश किया है। क्यूंकि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज को अपना खाता खोलने में ही 3 मैच लग गए हैं। वहीं अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले इस मैच में 12 गेंदों में 15 रन बनाए है।

इस मैच में उनको मार्को जानसेन ने आउट किया है। लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने अपने बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का लगाया था। वहीं इस बीच वह बिल्कुल भी लय में नहीं दिखाई दिए थे। इसके चलते हुए वह भारतीय टीम की इस हार के सबसे बड़े विलेन बनकर उभरे हैं।
2. तिलक वर्मा :-
इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा का हाल भी कुछ अभिषेक शर्मा के जैसा ही रहा है। क्यूंकि उन्होंने भी जरुरत पड़ने पर भारतीय टीम का साथ नहीं दिया है। लेकिन अभी तक इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 106 रन ही आए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 118 के मामूली स्ट्राइक-रेट के साथ ये रन बनाए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला है।

क्यूंकि उन्होंने दूसरी गेंद पर ही स्टेप आउट कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था। इस बीच गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिव्यू लिया था। वहीं इस हार के बाद अब टीम इंडिया उन्हें कब तक ढोती रहेगी ये देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है।
3. वरुण चक्रवर्ती :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय स्टार मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का फेल होना टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बना है। क्यूंकि वह अभी तक टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

लेकिन इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी एक नहीं चल पाई है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उन्होंने पहली बार ही अपना 4 ओवर का स्पेल पूरा किया है। इसमें उन्होंने 47 रन खर्च कर डाले थे। वहीं इस मैच में उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया था। लेकिन तब तक मिलर 35 गेंदों में 63 रन बनाकर अपना काम कर चुके थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

