T20 cricket: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम सभी टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में 14,000 से ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। क्यूंकि यह फॉर्मेट तेज रफ्तार, आक्रामक खेल और निरंतर प्रदर्शन की कड़ी परीक्षा लेता है।
इसके अलावा सालों तक अलग-अलग लीग, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और बदलते हालात में रन बनाते रहना किसी भी बल्लेबाज के लिए कोई आसान काम नहीं होता है। लेकिन इस बीच कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने शानदार खेल और लंबी निरंतरता के दम पर यह ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल किया है। आइए इन बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. क्रिस गेल : 14,562 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2005 में खेला था। जबकि वह आखिरी बार साल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कुल 463 मुकाबले खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 455 पारियों में 36.22 की बल्लेबाजी औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14,562 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान खेलते हुए वह 53 बार नाबाद भी रहे थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 22 शतक और 88 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 175 रन का रहा था।
2. किरोन पोलार्ड : 14,462 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के एक और स्टार बल्लेबाज और दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2006 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 733 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 650 पारियों में 31.71 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 14,462 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उन्होंने 151.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 करियर में 1 शतक और 67 अर्धशतक भी लगाए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 104 रन का रहा है।
3. एलेक्स हेल्स : 14,449 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम आता है। वहीं इस इंग्लिश खिलाड़ी ने अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2009 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 528 मुकाबले खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 523 पारियों में 29.91 की बल्लेबाजी औसत और 144.51 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14,449 रन भी बनाए हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए वह 40 बार नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 7 शतक और 92 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 119 रन का रहा है।
4. डेविड वार्नर : 14,028 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक कुल 432 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 431 पारियों में 37.11 की बल्लेबाजी औसत से 14,028 रन भी बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 140.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की है।

इसके अलावा इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 10 शतक और 115 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 135 रन का रहा है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 1,432 चौके और 498 छक्के भी देखने को मिले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

