IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड में MI को बढ़त हासिल है।
मुंबई इंडियंस (MI) IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है और पांच बार खिताब जीत चुकी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीतकर नया इतिहास बनाया।
इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है, क्योंकि दोनों के पास स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम और बड़ी फैन फॉलोइंग रही है। जब भी MI और RCB आमने-सामने होते हैं तो अक्सर हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं। नीचे हम आपको IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड और अन्य जरूरी आंकड़े बताने जा रहे हैं।
IPL में MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में MI और RCB के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें MI ने 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि RCB को 15 मैचों में जीत मिली है। इस तरह MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड में MI को बढ़त हासिल है।
- कुल मैच: 34
- MI जीता: 19
- RCB जीता: 15
MI vs RCB मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।
- RCB के खिलाफ MI का सबसे बड़ा स्कोर: 213 रन
- MI के खिलाफ RCB का सबसे बड़ा स्कोर: 235 रन
- RCB के खिलाफ MI का सबसे कम स्कोर: 111 रन
- MI के खिलाफ RCB का सबसे कम स्कोर: 116 रन
MI vs RCB मैचों में टॉस का रिकॉर्ड
- MI ने RCB के खिलाफ 22 बार टॉस जीता है
- RCB ने MI के खिलाफ 12 बार टॉस जीता है
MI vs RCB मुकाबलों में टॉस जीतकर फैसले और नतीजे
- MI ने 6 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 3 मैच जीते
- RCB ने 2 बार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 1 मैच जीता
- MI ने 16 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 10 मैच जीते
- RCB ने 10 बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 5 मैच जीते
- MI ने टॉस जीतकर कुल 13 मैच जीते
- RCB ने टॉस जीतकर कुल 6 मैच जीते
MI vs RCB मुकाबलों में औसत स्कोर और विकेट
- RCB के खिलाफ MI का औसत स्कोर: 167.74 रन
- MI के खिलाफ RCB का औसत स्कोर: 164.65 रन
- RCB के खिलाफ MI का औसत विकेट: 5.71
- MI के खिलाफ RCB का औसत विकेट: 5.5
MI vs RCB हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी
कुल आंकड़ों के आधार पर देखें तो MI को RCB पर बढ़त हासिल है। MI ने लंबे समय तक इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया है और कई अहम मैच अपने नाम किए हैं।
हालांकि, RCB अब चैंपियन टीम बन चुकी है और हाल के सालों में उसका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। इसलिए जब भी मुंबई और बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला काफी रोमांचक होता है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

