टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। इस मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लेकर वह अब भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने देश के ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मामले में पीछे छोड़ा हैं। तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने कौन सा कीर्तिमान अपने नाम किया हैं।
अर्शदीप सिंह ने ट्रेंट बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, रेयान बर्ल और टोनी मुनयोंगा को पवेलियन भेजा। इस मैच में बांये हाथ के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 24 रन खर्च किए।
अर्शदीप इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 8 विकेट ले चुके हैं। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में वह अब तक कुल 35 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को पछाड़ा है, जिनके नाम 34 विकेट थे। इसके साथ टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। यहीं नहीं वो बताकर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
अर्शदीप के पास कई बॉलर्स को पीछे छोड़ने का मौका
बात अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की करें तो यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 43 मैचों में 50 विकेट झटके हैं, जबकि दूसरे स्थान पर एडम ज़म्पा हैं, जिनके नाम 25 मैचों में 44 विकेट हैं। राशिद खान 43 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
टीम इंडिया का अगला मैच इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
अर्शदीप के बाद इन गेंदबाजों का नाम लिस्ट में शामिल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। बुमराह ने 23 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। उसके बाद लिस्ट में आर अश्विन का नाम है। अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 32 विकेट हासिल किए थे। अश्विन के बाद इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम है। पांड्या ने अब तक 30 मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं।

