T20 World Cup: टी-20 विश्व कप में इस समय काफी रोमांचक मोड़ में आ गया है। इसके अलावा टी-20 विश्व कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों की तरफ से कई यादगार पारियां खेली गई हैं। इसके अलावा जब भारतीय टीम मुश्किल हालात में फंसी नजर आई है तो तब भारतीय बल्लेबाजों ने संयम, आक्रामकता और जिम्मेदारी का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए उस मैच का रुख ही पलट कर रख दिया था।
उस मैच में उनकी इन पारियों ने न सिर्फ भारत को अहम जीत दिलाई थी बल्कि विश्व कप के मंच पर भारतीय बल्लेबाजी की मजबूती और बड़े मौकों पर प्रदर्शन करने की क्षमता को भी साबित किया था। आइए इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. संजू सैमसन : 97* रन बनाम वेस्टइंडीज : साल 2026 :-
टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण के 12 वें मैच में नाबाद रहते हुए 97 रन की पारी खेलकर संजू सैमसन इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए सुपर-8 चरण के करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 50 गेंदों पर यह 97 रनों की नाबाद पारी खेली है।

उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 12 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। जबकि इस मैच में उन्होंने 194 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की है। वहीं उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया है।
2. विराट कोहली : 82* रन बनाम ऑस्ट्रेलिया साल 2016 और पाकिस्तान साल 2022 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 बार नाबाद रहते हुए 82 रनों की पारी खेली है। सबसे पहले विराट कोहली ने साल 2016 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 51 गेंदों में नाबाद रहते हुए 82 रन बनाए थे। अपनी उस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

तब उनकी स्ट्राइक रेट 160.78 की रही थी। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2022 के विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद रहते हुए 82 रन बनाए थे। तब उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के आए थे। इसके अलावा इन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
3. विराट कोहली : 78* रन बनाम पाकिस्तान : साल 2012 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी कोहली का नाम ही आता है। क्यूंकि साल 2022 के विश्व कप में भी उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए 61 गेंदों में नबाद रहते हुए 78 रन की पारी खेली थी। वहीं उस मैच में टीम इंडिया 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। तब उस मैच में भारतीय टीम को पहला झटका केवल 1 रन पर ही लग गया था।

इसके बाद दिग्गज विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाला था। तब उनकी उस पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने 127.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
4. विराट कोहली : 72* रन बनाम दक्षिम अफ्रीका : साल 2014 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का ही नाम आता है। इसके अलावा साल 2014 के टी-20 विश्व कप में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहते हुए 72 की अहम पारी खेली थी।

इस मैच में उनकी यह पारी केवल 44 गेंदों पर ही आई थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे। वहीं इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 163.63 की रही थी। इस मैच में कोहली की इस शानदार पारी के चलते हुए टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

