प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-कनाडा व्यापारिक साझेदारी को T20 क्रिकेट की तरह तेज और निडर बनाने की बात कही।
भारत में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और कनाडा के व्यापारिक संबंधों की तुलना T20 क्रिकेट से कर दी। नई दिल्ली में आयोजित भारत-कनाडा CEOs फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह T20 में तेज फैसले, निडर बातचीत और मजबूत साझेदारी मैच जिताती है, उसी तरह दोनों देश मिलकर भविष्य गढ़ सकते हैं।
अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी ने कनाडा के इस टूर्नामेंट में भाग लेने का भी उल्लेख किया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों का प्रतीक है। उन्होंने कनाडाई उद्योगपतियों को भारत के विकास सफर में भागीदार बनने का खुला निमंत्रण भी दिया।
मोदी ने T20 क्रिकेट से समझाया सहयोग का मॉडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दौर में तेजी से फैसले लेने और जोखिम उठाने की क्षमता बेहद जरूरी है। उन्होंने T20 क्रिकेट का उदाहरण देते हुए बताया कि छोटी अवधि में भी बड़े परिणाम हासिल किए जा सकते हैं, बशर्ते साझेदारी मजबूत हो और लक्ष्य स्पष्ट हो।
उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा यदि इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हैं तो दोनों देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक
CEOs फोरम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से भी मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश को बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के मंच दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मोदी का T20 क्रिकेट वाला उदाहरण इसी दिशा में तेज, परिणाम देने वाले और भरोसे पर आधारित सहयोग का संदेश माना जा रहा है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

