रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर है। IPL 2026 की शुरुआत जल्द ही होनी वाली है और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि जुनून से जुड़ा उत्सव भी है। पिछले सीजन आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब अपने नाम किया था।
हालांकि, चैंपियन बनने के बाद जश्न के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई मुकाबला आयोजित नहीं किया गया। ऐसे में नए सीजन से पहले आरसीबी समर्थकों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
चिन्नास्वामी में ही होगा IPL ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन
खबरों के अनुसार, IPL 2026 का उद्घाटन समारोह इसी मैदान में आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होने के कारण नियमों के तहत टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर ही खेले जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि इस सीजन के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की मेजबानी भी इस मैदान परा की जा सकती है।
5 मुकाबले चिन्नास्वामी में खेलेगी RCB की टीम
इस आईपीएल सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच घरेलू मुकाबले M. Chinnaswamy Stadium में खेलेगी। वहीं RCB अपने दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी, जहां आरसीबी को घरेलू टीम का दर्जा मिलेगा।
हाई-स्कोरिंग मैचों और शानदार माहौल के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम का मैदान जाना जाता है जो एक बार फिर मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। मौजूदा चैंपियन होने के नाते इस सीजन आरसीबी पर खिताब बचाने की जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
कर्नाकट सरकार को RCB की फ्रेंचाइजी ने ट्विट कर कहा धन्यवाद
Royal Challengers Bengaluru ने बेंगलुरु में मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन(KSCA) और कर्नाटक पुलिस का आभार व्यक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।
Defending IPL champions Royal Challengers Bengaluru are all set to return to the M. Chinnaswamy Stadium, with five of their home games confirmed to take place in Bengaluru this season. The remaining two home matches of their IPL 2026 campaign will be staged at the Shaheed Veer… pic.twitter.com/5K2XE0A6YV
— ANI (@ANI) March 3, 2026
टीम प्रबंधन के अनुसार, IPL सीजन से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय पर मजबूत करने के लिए सभी संबंधित पक्षों ने मिलकर काम किया। इसी संयुक्त प्रयास का नतीजा है कि मौजूदा चैंपियन अपने अधिकांश घरेलू मैच अपने ही होम ग्राउंड पर खेल पाएगी।

