Prague Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठे दौर में अपनी सटीक रणनीति अपनाकर अपने हमवतन साथी खिलाड़ी डी गुकेश को हरा दिया है। वहीं इस छठे दौर के मैच में अरविंद ड्रॉ से खुश हो जाते लेकिन तभी गुकेश ने 40वीं चाल में गलती कर दी। इसके बाद उनकी इस गलती का फायदा उठाकर अरविंद ने 48 चाल में जीत हासिल कर ली।
अरविंद चिदंबरम ने डी गुकेश को हराया :-
भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के छठे दौर में अपनी सटीक रणनीति अपनाकर अपने हमवतन साथी खिलाड़ी डी गुकेश को हरा दिया है। इसके चलते हुए अब मौजूदा फिडे विश्व चैंपियन डी गुकेश अब अंतिम स्थान पर खिसक गए हैं।

इसके चलते हुए अब अरविंद चिदंबरम की इस जीत का मतलब है कि गुकेश अब लाइव रेटिंग सूची में 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। जबकि इस समय किसी प्रतियोगिता में नहीं खेलने के कारण पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद इस सूची में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा दिसंबर 2024 में खिताब जीतने के बाद से ही डी गुकेश को विश्व चैंपियन का अपना रुतबा बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

इसके अलावा जनवरी 2025 में टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट में भी तब पहले स्थान के लिए खेले गए टाईब्रेकर में गुकेश हमवतन आर प्रज्ञानंद से हार गए थे। वहीं इस मैच में अरविंद ने काले मोहरों से खेलते हुए फिलिडोर डिफेंस का प्रयोग बुरी तरह विफल होने के बाद सिसिलियन डिफेंस अपनाया था। इस मैच में गुकेश के लिए मुश्किलें खड़ी करना उनके लिए आसान था। क्यूंकि मिडिल गेम के शुरू में उन्होंने अपना एक प्यादा कुर्बान कर दिया था।

इसके अलावा इस मैच में खेलते हुए अरविंद ड्रॉ से खुश हो जाते लेकिन गुकेश ने 40वीं चाल में बड़ी गलती कर दी थी। इसके बाद अरविंद ने इसका फायदा उठाकर 48 चाल में इस मैच में जीत हासिल कर ली। जबकि आज दिन के अंत मैच ड्रा रहे हैं। वहीं इस तरह से जोर्डन वैन फोरेस्ट 4.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने यहां स्थानीय स्टार डेविड नवारा के साथ अंक बांटे हैं। इसके अलावा इस समय नवारो चार अंक लेकर उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

इसके बाद ईरान के परहम मगसूदलू के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद डेविड एंटोन गुइजारोव 3.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं उनके बाद अरविंद, जर्मनी के विन्सेंट कीमर और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव का नंबर आता है। जबकि नीमन 1.5 अंकों के साथ गुकेश से ठीक ऊपर हैं। इसके अलावा चैलेंजर्स वर्ग में विश्व महिला कप विजेता दिव्या देशमुख ने नीदरलैंड के थॉमस बीर्डसेन के साथ ड्रॉ खेला है। जबकि सूर्य शेखर गांगुली ने स्पेन के डैनियल युफ्फा के साथ ड्रा खेला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

