India vs England T20 world cup Semifinal 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च, गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए, क्रिकेट जगत की दो बड़ी टीमों के बीच एक ज़बरदस्त मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि भारत और इंग्लैंड के बीच यह लगातार तीसरा टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला होगा। हाल के मुकाबलों में दोनों टीमों के परिणाम बिल्कुल अलग रहे हैं – 2022 में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में भारत ने 68 रनों की शानदार जीत के साथ जोरदार जवाब दिया था। आज के मैच के बाद ये निश्चित हो जायेगा की फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम के साथ कौन सी टीम भिड़ेगी।
मैदान के आंकड़े (टी20 इंटरनेशनल, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
- पहली पारी का औसत स्कोर – 187 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर– 161
- हाईएस्ट स्कोर -254/6,जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज
- लोएस्ट स्कोर -97/10, भारत बनाम इंग्लैंड
- हाईएस्ट टोटल चेज़ – 230/8, इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका
- लोएस्ट टोटल डिफेंडेड – 209/5, अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
भारत का हालिया फॉर्म
भारत ने सुपर 8 ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल लीग मैच में वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 231 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती हैं, जिनके नाम 12 विकेट हैं।
भारत ने अपना पिछला लीग मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीता। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। शाई होप और रोस्टन चेज़ ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। होप ने 32 रन बनाए जबकि चेज़ ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड को भी अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। इसके बाद जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल 37 और 34 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 195 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने अहम बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के विकेट जल्दी खो दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि ओपनर संजू सैमसन ने टीम को संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। सैमसन ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए और भारत को आखिरी ओवर में 5 विकेट रहते जीत दिला दी।
T20 World Cup 2026 में भारत : लास्ट 5 मैच – W, W, L, W, W
इंग्लैंड का हालिया फॉर्म
इंग्लैंड ने ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया और आराम से सेमीफाइनल में जगह बना ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रुक ने बनाए हैं (228 रन)। सबसे ज्यादा विकेट आदिल राशिद ने लिए हैं (11 विकेट)।
इंग्लैंड ने अपना पिछला मैच न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। टिम सिफर्ट और फिन एलेन ने अच्छी शुरुआत की और क्रमशः 35 और 29 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 रन का योगदान दिया, लेकिन बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई और लगातार विकेट गिरते रहे। अंत में न्यूजीलैंड 159 रन ही बना सका।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही स्कोर 2 विकेट पर 2 रन हो गया। Harry Brook ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन जल्दी आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल सके। जब इंग्लैंड को जीत के लिए 3 ओवर में लगभग 40 रन चाहिए थे, तब विल जैक्स और रेहान अहमद ने मैच पलट दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के एक ओवर में 22 रन बनाए जिससे मैच का रुख बदल गया। अहमद ने 7 गेंदों में 19 रन बनाए और जैक्स ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए। इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 4 विकेट रहते मैच जीत लिया।
T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड : लास्ट 5 मैच – W, W, W, W, W,
IND VS ENG: हेड टू हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैचों में)
- इंग्लैंड: 3
- भारत: 7
दोनों टीमों का स्क्वाड
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
संभावित बेस्ट प्रदर्शन
- सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज – जोस बटलर (इंग्लैंड), ईशान किशन (भारत)
- सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह (भारत), सैम करन (इंग्लैंड)
- सबसे ज्यादा छक्के- विल जैक्स (इंग्लैंड), अभिषेक शर्मा (भारत)
- मैन ऑफ द मैच – सूर्यकुमार यादव
अनुमानित स्कोर (यदि पहले बल्लेबाजी करें)
- भारत: 195+
- इंग्लैंड: 185+
आज का मैच जीतने वाली टीम- भारत
ध्यान दें: यह आर्टिकल उपलब्ध आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।

