टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है।
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अब तक टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप चल रही थी लेकिन इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने फिर से फॉर्म में वापसी की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया।
अभिषेक और संजू ने दिलाई शानदार शुरुआत
अभिषेक और संजू ने मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन जोड़कर मैच को कीवी टीम से छीन लिया था।
संजू सैमसन ने एक बार फिर से अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 89 रनों की पारी खेल दी और ईशान ने भी उनका बखूबी साथ निभाया और पचासा पूरा किया।
शिवम दुबे ने दिया ताबड़तोड़ फिनिश
हालांकि न्यूज़ीलैंड ने कुछ विकेट लेकर मैच में वापसी की कोशिश की लेकिन शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में नीशम के 22 रन जड़कर टीम को एक बार फिर 250 का आंकड़ा आर कराया। टीम इंडिया ने इस मैच में 255 रनों का स्कोर खड़ा किया और कीवी टीम को जीत के लिए 256 रनों की दरकरार थी।
बुमराह ने फिर बिखेरा गेंदबाजी में जादू
न्यूजीलैंड के लिए इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए ओपनिंग जोड़ी का चलना बहुत अहम था लेकिन फिन एलन सस्ते में निपट गए और उसके बाद बुमराह ने फिर से पहली ही गेंद पर रचिन रविन्द्र का स्लोअर बॉल में विकेट ले लिया।
न्यूजीलैंड की टीम हमेशा मैच में पीछे ही चल रही थी और लगातार विकेट गिरने की वजह से वो कभी चेस करते हुए नजर नहीं आई। टिम सिफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन जरूर बनाए लेकिन वो मैच जिताने के करीब नहीं आए।
टीम इंडिया ने तीसरा खिताब किया अपने नाम
भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार अंतराल में विकेट झटकते रहे जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने यह मैच 96 रनों से जीत लिया। जसप्रीत बुमराह इस मैच में एक बार फिर से काफी किफायती रहे और उन्होंने 4 विकेट चटकाए।
टीम इंडिया ने बनाए कई रिकॉर्ड
टीम इंडिया 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी। सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम।
घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम।
टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम।
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में बतौर तेज गेंदबाज लिए सबसे ज्यादा विकेट।
संजू सैमसन ने खेली टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई 89 रन। यह इस टूर्नामेंट के फाइनल की सबसे बड़ी पारी है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

