वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर सरफेन रदरफोर्ड टी20 क्रिकेट के बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। वे अपने दम पर गेंद और बल्ले से मैच पलटने का दम रखते हैं।
भले ही अब तक आईपीएल में वे अपनी छाप न छोड़ पाए हों, लेकिन इस टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने दिखाया था कि वे क्या कर सकते हैं और फिनिशिंग में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि रदरफोर्ड इस बार किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे?
IPL 2026 में सरफेन रदरफोर्ड की टीम
रदरफोर्ड IPL 2026 में Mumbai Indians टीम का हिस्सा हैं। 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कम प्राइस में खरीदा था और अगले कुछ साल तक चोट और खराब फॉर्म के चलते वे खेल नहीं पाए थे। उसके बाद से वे दो और फ्रैंचाइज़ी के लिए भी खेले हैं और इस दौरान भी एक सीजन चोट की वजह से मिस किया। इस बार वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
Serfane Rutherford आईपीएल में किन-किन टीमों के लिए खेले हैं?
रदरफोर्ड ने अपने आईपीएल करियर में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और अब चौथी टीम के लिए खेलने वाले हैं। वे 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और फिर 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया और 2025 में वे गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस साल वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। MI ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।
सरफेन रदरफोर्ड की आईपीएल प्राइस
रदरफोर्ड को 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा था और उसके बाद 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ में और गुजरात ने उन्हें 2025 में 2.60 करोड़ में खरीदा था। अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें GT से इसी प्राइस में ट्रेड किया है और वे इस बार MI की जर्सी में खेलते हुए दिखेंगे।
सरफेन रदरफोर्ड के आईपीएल आंकड़े
सरफेन ने आईपीएल में अब तक 23 मैचों में 397 रन बनाए हैं। उनके करियर में एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। इस दौरान उनका औसत 24.81 और स्ट्राइक रेट 137.37 है। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 10.77 की इकॉनमी से 1 विकेट लिया है।

