IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक सबसे सफल टीमों में से एक रही है। वहीं इस टीम की तरफ से कई धाकड़ बल्लेबाजों ने खेलते हुए कुछ शानदार पारियां खेली हैं। तब उन्होंने अपने दम पर ही उन मैचों का रुख भी बदला था। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने एमआई के लिए बड़ी पारियां खेलकर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आइए अब ऐसे में आईपीएल के इतिहास में एमआई के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सनथ जयसूर्या : 114* रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर एमआई के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2008 के आईपीएल सीजन के 36वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 114 रन का स्कोर बनाया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में जयसूर्या ने एमआई की तरफ से खेलते हुए केवल 48 गेंदों पर ही ये 114 रन बनाए थे। तब अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के भी लगाए थे। वहीं उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 237.50 की रही थी। इसके चलते हुए तब एमआई की टीम ने केवल 1 विकेट खोकर 13.5 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
2. रोहित शर्मा : 109* रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर एमआई के सबसे सफल कप्तान रहे और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल सीजन के 58वें मुकाबले में नाबाद रहते हुए यह 109 रन की पारी खेली थी। वहीं उस मैच में मुंबई की टीम ने 1 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था।

तब इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वहीं इन रनों को बनाने के लिए उन्होंने केवल 60 गेंदों का सामना किया था। अपनी उस पारी में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 181.66 की रही थी। इसके चलते हुए मुंबई की टीम को उस मैच में 27 रन से जीत भी मिली थी।
3. रोहित शर्मा : 105* रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम ही आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 के सीजन में CSK की टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 105 रन की पारी खेली थी।जबकि इस मैच में सीएसके टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में रोहित ने 63 गेंदों का सामना करते हुए अपनी इस पारी को खेला था। तब अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 166.66 की रही थी। जबकि इस मैच में रोहित की इस शानदार पारी के बाद भी मुंबई की टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
4. सूर्यकुमार यादव : 103* रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 103 रन की शानदार पारी को खेला था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई की टीम ने अपने 5 विकेट खोकर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था।

तब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने इस पारी को खेलने के लिए 49 गेंदों का सामना किया था। अपनी इस पारी में उनके बल्ले से तब 11 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे। वहीं उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 210.20 की रही थी। इसके चलते हुए तब मुंबई की टीम को उस मैच में 27 रनों से जीत भी मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

