IPL 2026: इस समय आईपीएल 2026 सीजन का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। क्यूंकि इस मेगा लीग की शुरुआत आगामी 28 मार्च से होने जा रही है। वहीं इस बार आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने होने वाली हैं।
जबकि हर बार की तरह इस बार भी इस लीग में दुनियाभर के कई युवा खिलाड़ी खेलते और अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान भी करते हुए दिखाई देंगे। आइए आज इस ऑर्टिकल में आईपीएल में डेब्यू करने वाले टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. वैभव सूर्यवंशी :-
भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के सितारे कहे जाने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी तक आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने केवल 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने पिछले सीजन 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

तब अपने उस डेब्यू मैच में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था। क्यूंकि उन्होंने तब लखनऊ की टीम के खिलाफ डेब्यू मैच में केवल 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेल डाली थी। अपनी इस छोटी सी तेज पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया था।
2. प्रयास रे बर्मन :-

आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2019 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ केवल 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू कर लिया था। लेकिन उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने थे। इसके बाद में आईपीएल 2025 के सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करके उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
3. मुजीब उर रहमान :-
आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2018 के आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ केवल 17 साल और 11 दिन की उम्र में आईपीएल में अपना डेब्यू कर लिया था।

वहीं उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बने थे। जबकि उस डेब्यू मैच में खेलते हुए उन्होंने 4 ओवर में केवल 28 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया था। इसके अलावा वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी भी हैं।
4. रियान पराग :-
आईपीएल 2026 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम के नए कप्तान रियान पराग आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने साल 2019 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए केवल 17 साल और 152 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। उस समय उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू मैच चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेला था।

उस मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए थे। अपनी उस पारी में उनके बल्ले से 2 चौके आए थे। लेकिन अब संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपना नया कप्तान बना दिया है। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।
5. सरफराज खान :-

आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान का नाम आता है। क्यूंकि सरफराज खान ने साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ केवल 17 साल और 177 दिन की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस समय उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 7 गेंद पर नाबाद रहते हुए 11 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

