IPL Record: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल में हमें हमेशा से से आक्रामक बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिलता है। क्यूंकि इस क्रिकेट लीग में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक पारियों से खेलते हुए सभी क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन भी किया है।
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते रहे हैं। वहीं इस दौरान आरसीबी टीम के कई खिलाड़ियों ने एक ही पारी में गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला करते हुए 10 से ज्यादा छक्के भी लगाए हैं। आइए आज हम इन खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. क्रिस गेल : 17 छक्के :-
इस सूची में पहले पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2013 के आईपीएल सीजन में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स की टीम के खिलाफ 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उस समय अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के भी लगाए थे।

उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 265.15 की रही थी। वहीं तब उनकी उस शानदार पारी के दम पर आरसीबी की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पुणे की टीम ने सभी 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर केवल 133 रन ही बनाए थे। उस मैच में आरसीबी टीम को 130 रन से जीत मिली थी।
2. क्रिस गेल : 13 छक्के :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भी आरसीबी टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 के आईपीएल सीजन में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 128 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के भी आए थे।

जबकि उस मैच में उन्होंने 206.45 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। तब उस मैच में उनकी पारी के दम पर आरसीबी की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 215 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इस विशाल स्कोर के जवाब में दिल्ली की टीम अपने 9 विकेट खोकर केवल 194 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए उनको 21 रन से हार मिली थी।
3. एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल : 12-12 छक्के :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आरसीबी टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने IPL की एक पारी में 12-12 छक्के लगाए हैं।

इसके अलावा गेल ने साल 2015 के आईपीएल सीजन में किंग्ल इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 117 रन की पारी के दौरान इन 12 छक्कों को लगाया था। जबकि एबी डिविलियर्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ खेली गई 129 रन की पारी के दौरान इन 12 छक्कों को लगाया था। जबकि इस दौरान अपने अपने मैचों में गेल ने 205.26 और डिविलियर्स ने 248.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
4. विल जैक्स : 10 छक्के :-
इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। तब अपनी उस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे।

इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 243.90 की रही थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट खोकर 200 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने केवल अपना एक विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

