आईपीएल 2026 की शुरुआत अब से कुछ ही दिनों में होने वाली है। 28 मार्च से इस लीग की शुरुआत होने वाली है।
आईपीएल की टैगलाइन “यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति” है, जिसका मतलब ‘Where Talent Meets Opportunity’ यानी जहाँ प्रतिभा को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। इस बार भी कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में कौन से टॉप 5 यंगेस्ट प्लेयर खेल रहे हैं।
1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी अभी 14 साल के हैं और वह इस आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। यह उनका दूसरा सीजन है। उन्होंने पिछले साल भी अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था।
वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सूर्यवंशी ने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे।
2. आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। इस समय उनकी उम्र 18 साल 160 दिन है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जहां उन्होंने 7 मैचों में 188 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। इस बार भी टीम को उनसे बड़े योगदान की उम्मीद है।
आयुष के लिए पिछला सीजन काफी बढ़िया था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 240 रन बनाए थे।
3. साहिल पारिख (Sahil Parikh)
आईपीएल 2026 में साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। यह उनका पहला आईपीएल है।
4. सात्विक देसवाल (Satvik Deswal)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सात्विक देसवाल को 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह इस सीजन के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं और उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है। सात्विक एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर सकते हैं।
5. विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra)
अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले विहान मल्होत्रा इस सीजन के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र 18 साल 356 दिन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। अब देखना होगा कि आईपीएल में उनको प्लेइंग 11 में मौका मिलता है।

